डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने के धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों से उनकी राय और अनुभव पूछा

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया है। उन्होंने कवर्धा के आदर्श कृषि उपज मंडी में धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली। किसानों से उनकी राय और अनुभव पूछा, ताकि सरकार की नीतियों व योजना को और बेहतर बनाया जा सके।
कवर्धा विधानसभा के विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा बुधवार शाम से जिले के दौर पर हैं। बुधवार शाम को उन्होंने कवर्धा में कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज द्वारा महर्षि कश्यप जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गुरुवार को कबीरधाम जिले के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया है। उन्होंने कवर्धा के आदर्श कृषि उपज मंडी में धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली। किसानों से उनकी राय और अनुभव पूछा, ताकि सरकार की नीतियों व योजना को और बेहतर बनाया जा सके। इस दौरान उन्होंने धान तौलने की प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक देखा, तौली गई धान की गुणवत्ता, मात्रा का निरीक्षण किया।