कयासों पर लगा विराम, भाजपा नेता जयप्रकाश बनी बने सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष

प्रखरआवाज@न्यूज़
बरमकेला मंडल में राजकिशोर पटेल की हुई नियुक्ति
भाजपा के संस्थापक सदस्य जनसंघी नेता स्व नित्यानंद बानी के सुपुत्र है जय बानी
सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ और बरमकेला भाजपा मंडल अध्यक्ष पद को लेकर प्रदेश संगठन से रोक लगी हुई थी, कयासों के साथ शिकवा शिकायतों का दौर भी जारी था, बरमकेला से जहा पार्षद मनीष नायक और राज किशोर पटेल के नाम की चर्चा थी। वही सारंगढ़ नगर मंडल के अध्यक्ष पद पर प्रकाश अग्रवाल और जय प्रकाश बनी के नाम अटकी हुई थी, अंतत सारंगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर बीजेपी की पृष्ठभूमि और संगठन के अनुभव को देखते हुए अंततः जयप्रकाश बनी सारंगढ़ एवं राज किशोर पटेल (बोरे) बरमकेला को मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।
जैसा की भाजपा नेता और नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी की पारिवारिक पृष्ठभूमि और संगठन के विविध पदों में उनकी कार्यशैली तथा संघटनात्मक अनुभव का उन्हें भरपूर लाभ मिला। जय वानी जन संघ परिवार से हैं
पिता स्व श्री नित्यानंद बानी सारंगढ़ भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं। भाजपा संगठन को सारंगढ़ में स्थापित करने में नित्यानंद बानी की अग्रणी भूमिका मानी जाती है। उनकी माता जी श्रीमती कमलेश बानी सारंगढ़ जनपद अध्यक्ष रही हैं। जय बानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ कर छात्र राजनीति में आये, 1999 में भाजपा के विधिवत प्राथमिक सदस्य बनें कॉलेज चुनाव के साथ-साथ पार्टी कार्य में निरंतर लगे रहें। 2003 से लगातार पार्टी के सक्रिय सदस्य बनें रहें, बीते 25 वर्षों से सभी नगरीय चुनावों, पंचायत चुनाव विधान सभा, लोकसभा चुनावों में बढ़-चढ़कर भागीदारी रही हैं। पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए पार्टी ने जयप्रकाश बानी को नगरपालिका में एल्डरमैन बनाया, वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन मिश्रा जी के अध्यक्षीय कार्यकाल में मंडल मंत्री के पद पर कार्यरत रहें वर्तमान में जिला कार्य समिति सदस्य रहते जिला पंचायत चुनाव में अपनी सकरी भागीदारी भी निभाई है निश्चित रूप से एक युवा सामान्य वर्ग के नेता को पार्टी ने अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। जिसका लाभ पार्टी और सारंगढ़ को मिलेगा, जयप्रकाश बानी के अध्यक्ष बनने से भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, संजय भूषण पांडेय जिपं अध्यक्ष, अजेश पुरुषोत्तम अग्रवाल पूर्व जिप अध्यक्ष, पूर्व विधायकगण डॉ जवाहर नायक, शमशेर सिंह, केराबाई मनहर, कामदा जोल्हे, श्रीमती शिव कुमारी सारधन चौहान, अजय जवाहर नायक उपाध्यक्ष जिप, अजेश अग्रवाल पूर्व जिपं अध्यक्ष, सुभाष जलान पूर्व जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता जुगल केसरवानी, जगन्नाथ केशरवानी, भूवन मिश्रा, दुर्गा सिंह ठाकुर, टीकाराम पटेल, अजय गोपाल, अमित अग्रवाल, अरविंद हरिप्रिया, अरविंद खटकर, डॉ हरिहर पटेल, मनोज मिश्रा, दीनानाथ हरिनाथ खूंटे, मनोज जायसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष, निखिल बानी, वीरेंद्र निराला, श्रीमती नंदनी वर्मा, श्रीमती चंद्रिका ठाकुर, श्रीमती अनुपमा केशरवानी, रागीनी केसरवानी, नपा पार्षद गण सत्येंद्र सिंह बारगाह, अमित रिंकू तिवारी, मयूरेश केसरवानी, संगीत समीर सिंह, सोनू छाबड़ा, चंद्र जी, अविनाश पुरी गोस्वामी, प्रकाश अग्रवाल, प्रहलाद आदित्य, सोना यादव, राजेश जायसवाल, गणेश महाजन, सूरज गुप्ता, राजा गुप्ता, बरत साहू, चिंता साहू, रमेश तिवारी, मिलन साहू, एस कुमार यादव, जूली ठाकुर, अतुल यादव, विजय भूषण पांडेय, दीपक तिवारी अधिवक्ता, दीपक अग्रवाल, बिशु शर्मा, विकास थवाईत, अक्षत स्वर्णकार, राहुल केसरवानी, टीनी, आकाश ठाकुर, भविष्य नामदेव, कृष गुप्ता, अनिमेष केसरवानी आदि कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया और दूरभाष के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया है।