छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
भाजपा अनुजाति मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक रायपुर में सम्पन्न

रायपुर/सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक आज राजधानी रायपुर स्थित एकात्मक परिसर, प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। इस बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की मजबूती का परिचय दिया।
संजय भूषण पाण्डेय का हुआ सम्मान
बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय का साल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा—
“निश्चित रूप से आपके अध्यक्षीय कार्यकाल में संगठन और भी ज्यादा मजबूत होगा।”
वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी मौजूदगी
इस परिचयात्मक बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह
- संगठन महामंत्री पवन साय
- कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं दयालदास बघेल
- पूर्व सांसद पुन्नू लाल मोहले
- पूर्व विधायक केराबाई मनहर
- प्रदेश अध्यक्ष रामजी लाल
- प्रदेश महामंत्री नवीन मरकंडे, टीकाराम पटेल, दीनानाथ हरिनाथ खूंटे, भरत जाटवर, सतीश शर्मा
इन सभी नेताओं की उपस्थिति ने बैठक को गरिमामयी और ऐतिहासिक बना दिया।




