छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह ने चैतन्य देवियों की झांकी का किया अनावरण

सारंगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय फुलझरिया पारा, पुराना वेयरहाउस के सामने चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता राजीव सिंह ठाकुर ने पूजन-अर्चन कर झांकी का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासिका बी.के. कंचन बहन, बी.के. मिथिलेश बहन सहित ब्रह्माकुमारी संस्था की अन्य बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पवन देवागन सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। सभी ने चैतन्य देवियों की झांकी का अवलोकन कर आध्यात्मिक शांति और पुण्य का अनुभव किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button