छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने लेंधरा हॉस्पीटल के सभी कक्ष और व्यवस्था का लिया जायजा

कलेक्टर ने सभी आरएचओ डॉक्टर नर्स की बैठक लेकर की स्वास्थ्य समीक्षा

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने सभी मरीजों का फालोअप करने के निर्देश दिए
सारंगढ़ बिलाईगढ़/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य केन्द्र लेंधरा का शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने दवा केन्द्र में दवा की उपलब्धता, एक्सपायरी डेट आदि की जानकारी ली। इसके बाद प्रसव कक्ष, ऑपरेशन कक्ष, पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। साथ ही प्रसव के बाद फालोअप में आई महिला से उनके और बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी कक्ष में जाकर वहां उपस्थित स्टॉफ से अब तक किए गए प्रसव, ऑपरेशन, टेस्ट आदि के बारे में पूछकर हॉस्पीटल के व्यवस्था की जांच की। कलेक्टर ने वहां के कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स, सहायक, डॉक्टर के प्रकार-एमबीबीएस, आयुर्वेद आदि की पोस्टिंग, मुख्यालय में निवास करने की व्यवस्था, गृह ग्राम, एमबीबीएस पढ़ाई के दौरान बांड से प्राप्त डॉक्टरों के गृह ग्राम आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अभिलाषा नायक उपस्थित थीं, जिन्हें आभा कार्ड के बारे में जानकारी दी गई।
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने लेंधरा हॉस्पीटल में सीएमएचओ डॉ. निराला की उपस्थिति में बरमकेला क्षेत्र के सभी सेक्टरों के स्वास्थ्य कर्मियों आरएचओ डॉक्टर, नर्स आदि की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने सभी सेक्टर स्वास्थ्य अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे इलाज का फालोअप और मितानिन की माह में कितनी बैठक लेते हैं, के बारे में पूछकर उन्हें कहा कि जो रोगी फालोअप में हॉस्पीटल या मितानिन के पास नहीं जाते उनके पास मितानिन, नर्स, डॉक्टर सुविधा अनुसार उसका फालोअप लें। डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि सभी गर्भवती का 3 माह की स्थिति में 100 प्रतिशत पंजीयन होना चाहिए। गर्भधारण में खून चढ़ाने से होने वाले गर्भपात की संभावना केस में और हाईरिस्क प्रेग्नेंसी केस में गंभीरता से वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ आर निराला ने नर्स और आरएचओ को कहा कि जब किसी मरीज का हिमोग्लोबिन कम हो तो क्या करेंगे। साथ ही मरीज के साथ काउंसलिंग करने का सुझाव दिए। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. अवधेश पाणिग्राही, डीपीएम नंदलाल इजारदार, आयुष्मान के प्रभारी रोशन सचदेवा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button