सारंगढ़ बिलाईगढ़

दीप पर्व की पूर्व संध्या जिला, जनपद एवं नगर पालिका के प्रेसीडेंटों ने दी शुभकामनाएं

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत के प्रथम अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष संजय भूषण पांडे नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती सोनी अजय बंजारे जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती ममता राजू सिंह ठाकुर ने दीप पर्व के पूर्व संध्या नगर जिले क्षेत्र व प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए मंगल कामना की।

जिला पंचायत अध्यक्ष – संजय भूषण पांडेय
“नमस्ते, मैं संजय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सारंगढ़-बिलाईगढ़। दीपावली के इस पावन पर्व की आप सभी जिलावासियों और क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री राम का आशीर्वाद आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। यह दीपोत्सव आपके घरों को उजाले से और जीवन को खुशियों से भर दे। सुरक्षित और आनंदमय दिवाली मनाएं। धन्यवाद।”

जनपद पंचायत अध्यक्ष – ममता राजू सिंह ठाकुर
“जय जोहार, मैं ममता राजू सिंह ठाकुर, अध्यक्ष, जनपद पंचायत। आप सभी क्षेत्रवासियों एवं बहनों-भाइयों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की ढेरों शुभकामनाएं। यह त्यौहार हमारे ग्रामीण अंचल में सुख-समृद्धि, खुशहाली और आपसी भाईचारा लेकर आए। दीपों का यह प्रकाश हर घर में तरक्की का नया सवेरा लाए। आप सभी सपरिवार हर्षोल्लास के साथ दिवाली मनाएं।”

नगर पालिका अध्यक्ष – श्रीमती सोनी अजय बंजारे
“जय जोहार, मैं श्रीमती सोनी अजय बंजारे, प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष। हमारे नगर एवं आसपास के समस्त नगरवासियों व क्षेत्रवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी से यही प्रार्थना है कि हमारा नगर निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और हर परिवार में सुख-समृद्धि का वास हो। स्वच्छता और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इस त्यौहार को धूमधाम से मनाएं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button