आबकारी वृत्त कोसीर जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ की कार्यवाही

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आनंद वर्मा टीम की बड़ी कार्रवाही
आबकारी वृत्त कोसीर जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ की कार्यवाही
सारंगढ न्यूज़/ आबकारी आयुक्त श्री पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर पदमिनी भोई साहू तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री सुशांत तिवारी के मार्गदर्शन में दिनांक 05/11/2026 को आबकारी विभाग वृत्त कोसीर जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ द्वारा मिलावट की गई मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।मामले की विवेचना रागिनी पटेल द्वारा किया गया है। जिले में अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने को निरंतर जिलाधिकारी को मार्गदर्शन में आनंद वर्मा और उनकी टीम निरंतर कार्यवाही कर अवैध कारोबारी के ऊपर नकेल कसने का कार्य किया है।
सूचना मिली की ग्राम अंडोंला में इमरान लहरे तथा जैतराम अजय द्वारा अपने रिहायशी मकान में देशी मदिरा प्लेन भारी मात्रा मे रखकर अवैध रूप से प्लास्टिक शीशी, ढक्कन का उपयोग कर प्लेन मदिरा में मिलावट कर विक्रय किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर गवाहों एवं आरोपीयों की उपस्थिति में उनके रिहायशी मकान की विधिवत जाँच तलाशी ली गई।
जाँच तलाशी में आरोपीयों के द्वारा उनके कब्जे मकान से अवैध रूप से मिलावट किया हुआ देशी प्लेन शराब का धारण किये जाने पर विधिवत कार्यवाही की गई।
प्रकरण का विवरण –
कायम प्रकरण: 02
(1)जप्त मदिरा-08.75 लीटर मिलावटी देशी मदिरा प्लेन शराब
आरोपी का विवरण-
इमरान लहरे पिता जयकुमार निवासी अंडोला थाना कोसीर
(2) जप्त मदिरा: 14.04 लीटर (78 पाव) मिलावटी देशी मदिरा प्लेन शराब,490 नग ढक्कन,225 नग खाली प्लास्टिक शीशी देशी मदिरा प्लेन लगा
आरोपी का विवरण-
जैतराम अजय पिता निचराम निवासी अंडोला थाना कोसीर।
आरोपीयों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क,ज 34(2) एवं 59 (क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जेल दाखिल कराया गया है।
उक्त कार्यवाही में सहा.जिला आब. अधि. आनंद वर्मा, विवेचना अधिकारी आबकारी उपनिरीक्षक रागिनी नायक,लोकनाथ साहू आ.उ.नि एवं हमराह स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।




