छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

गोमर्डा अभ्यारण में हाथी की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

वन विभाग व हाथी मित्र दल कर रहे सतत निगरानी, ग्रामीणों से जंगल में ना जाने की अपील

सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गोमर्डा अभ्यारण में एक बार फिर दंतैल हाथी के आगमन से क्षेत्र में भय का माहौल निर्मित हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम एवं हाथी मित्र दल लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। विभाग द्वारा आसपास के ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने तथा जंगली हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
वन अमला माइकिंग के माध्यम से भी लोगों को सतर्क कर रहा है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने और रात्रि के समय विशेष सावधानी रखने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button