छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला छूहीपाली में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन

ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पटेल के यहां जि पं सदस्य विनोद भारद्वाज राकेश पटेल सतीश श्रीवास रमेश खूंटे भी हुए शामिल

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ ब्लाक कांग्रेस कमेटी बरमकेला के अध्यक्ष किशोर पटेल जी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के गृह निवास पर संगीतमय श्रीमद्भ भागवत कथा के आयोजन पर कथा श्रवण करने जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी शामिल हुए वे कथा स्थल में पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कथा आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख समृद्धि और शांति की कामना की। सैकड़ो महिलाओं और ग्रामीण तथा श्रद्धालियों के बीच बैठकर उन्होंने कथा वाचन का श्रवण किया। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, सारंगढ़ और कोसिर के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल सतीश श्रीवास रमेश खूंटे मंडल अध्यक्ष विशेष रूप से शामिल हुए और कथा वाचन का श्रवण किया। उनके साथ बरमकेला से महेश नायक जी मनोज पटेल जी, राकेश जाटवर युवा कांग्रेस निर्वाचित जिला महासचिव, कमल यादव जी नगर कांग्रेस महामंत्री, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र वारे, मंडल अध्यक्ष रेडा जितेंद्र पुराइन, मंडल अध्यक्ष राजू यादव, बरमकेला अनु.जाति विभाग ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, सागर दीवान छात्र संगठन ब्लॉक अध्यक्ष, प्रफुल साहू, तारकेश्वर टांडे एव श्रद्धालुगढ़ शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button