छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
सारंगढ़ में 28 फ़रवरी को 4 बजे शांति समिति की बैठक

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 फ़रवरी 2026/होली पर्व के मद्देनजर जिले में कानून और सामाजिक सुरक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभाकक्ष में शनिवार 28 फ़रवरी को शाम 4 बजे बैठक निर्धारित है, जिसमें जिला प्रशासन के कानून व्यवस्था से जुड़े अधिकारीगण, जिला, नगर और जनपद पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल, अन्य संगठन, सभी समाज के प्रतिनिधि, पत्रकारगण आदि की उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर समीक्षा कर होली पर्व के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।




