ग्रामीण और जल वाहिनियों को एफटीके किट से जल परीक्षण करना सिखाया गया

हरदी में हुआ जल उत्सव और जल अर्पण दिवस का आयोजन
सारंगढ़ – बिलाईगढ़ 11 मार्च 2026/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम हरदी में पंचायत स्तर पर सरपंच, सचिव, पंचगण एवं जल वाहिनियों की उपस्थिति में जल जीवन मिशन अंतर्गत जल उत्सव पखवाड़ा एवं जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा ग्रामवासियों को जल जीवन मिशन योजना की जानकारी, योजना का संचालन एवं संधारण, जल कर संग्रहण, जल का महत्व एवं प्रत्येक घर में सोख्ता गड्ढा बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक समझाया गया। ग्राम में लीकेज पहचान कर उनकी मरम्मत का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में पानी की गुणवत्ता एवं बीमारियों के प्रति जागरूकता लाने हेतु जल वाहिनियों को एफटीके किट के माध्यम से जल परीक्षण करना सिखाया गया।तत्पश्चात ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, पंचगण एवं समस्त ग्रामवासियों को ग्राम पंचायत हस्तांतरण कर प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।




