छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बिजली संकट से सियासत गरमाया, कांग्रेसियों ने घेरा विद्युत कार्यालय

युवा कांग्रेस छात्र संगठन की ललकार पर अधिकारियों की चुप्पी

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ जिले में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती, लो वोल्टेज की समस्या और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर जनाक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस छात्र संगठन एवं कांग्रेस संगठन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस और छात्र संगठन के नेताओं की ललकार पर जहां अधिकारियों की छुट्टी दिखाई वहां जमीन पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के नारे पाजी से विरोध का आंदोलन साफ नजर आया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। बार-बार कटौती के कारण आमजन, किसान, व्यापारी और छात्र सभी परेशान हैं। वहीं लो वोल्टेज की समस्या के चलते घरेलू उपकरण प्रभावित हो रहे हैं और किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी बाधित हो रही है। इसके अलावा अत्यधिक बिजली बिल आने से आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

सारंगढ़ विद्युत मंडल जिला कार्यालय में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम वाजपेई जी एवं छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी द्वारा आज जनहित को ध्यान में रखते हुए बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से विद्युत अधिकारियों को समय बे समय बिना सूचना के विद्युत सप्लाई बंद करने व कई अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन सौपा गया और अधिकारियों को लिखित में आश्वासन देने की बात कही युवा नेताओ जनहित के मुद्दों पर चर्चा की तो अधिकारियों की बोलती बंद हो गई। वरिष्ठ कांग्रेसियों ने अधिकारियों से निवेदन किया की बिजली के समय बे समय बंद होने के कारण पानी टंकी की सप्लाई, व्यापार में, सरकारी कार्यालय में, कृषि कार्यों में, शिक्षा में हर क्षेत्र में आम जनता को परेशानियां झेलनी पड़ रही है साथ ही जिला कांग्रेस के महामंत्री गोल्डी नायक व वरिष्ठ कांग्रेसियों ने दूरभाष से जिले के तमाम बड़े विद्युत विभाग के अधिकारी ई और सी से उक्त विषयों पर चर्चा की, उन्होंने स्पष्ट तौर पर सारंगढ़ क्षेत्र में हो रहे शहरी और ग्रामीण विद्युत सप्लाई के बंद होने पर तत्काल विराम लगाने की बात कही है और बताया की जनता के हित में कांग्रेस संगठन तत्काल सुधार न होने की स्थिति पर बड़ा जन आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगी, यह व्यवस्था सुधरनी चाहिए। आम जनता विद्युत दरों के बढ़ोत्तरी के बाद भी बिजली बिल को बाकायदा सरकार को अदा कर रही है और उसके एवज में सरकार और विभाग जनता को सुविधा प्रदान करनी चाहिए। जिले के अधिकारियों ने जल्द ही व्यवस्था में सुधार को लेकर कांग्रेस नेताओं को आश्वासित किया।

उक्त अवसर पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी पुरुषोत्तम साहू गोल्डी नायक जिला संगठन महामंत्री विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य राकेश पटेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इशरत अली प्रमोद मिश्रा रमेश खूंटे मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पुरैन मंडल अध्यक्ष शुभम वाजपेई अभिषेक शर्मा अंकित पटेल विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर चंद्र राम सिंह ठाकुर धनेश भारद्वाज अरविंद मनहर शुभम यादव आशीष नंदे नावेद खान गज्जू यादव विकास मालाकार राहुल मैत्री विशाल आनंद आता यादव प्रियांशु जांगड़े सुनील पटेल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button