ग्रीष्मकालीन शिविर हेतु जिला कलेक्टर ने खिलाड़ियों और खेल संघ की ली बैठक

खेल मैदानो की सुंदरता और सुरक्षा बनाए रखना हम सब की जवाबदारी- डॉ संजय कन्नौजे कलेक्टर
1 मई को होगा शुभारंभ 21 दिनों तक चलेगी ग्रीष्म कालीन शिविर
श्रेष्ठ वरिष्ठ खिलाड़ियों खेल प्रशिक्षकों और नेशनल खिलाड़ियों के द्वारा दी जाएगी प्रशिक्षण
बैडमिंटन क्रिकेट फुटबॉल वॉलीबॉल कराते और इंडोर खेलों पर होगा फोकस
खेलभाटा बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम क्लब हाउस के रखरखाव पर हुई चर्चा
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभागृह में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर खेल प्रशिक्षको, जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों, खेल संघो एवं संगठनो की अहम बैठक ली। उक्त बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी शिक्षा शर्मा डिप्टी कलेक्टर, क्रीड़ा अधिकारी कौशल ठेठवार एवं खेल प्रशिक्षक ममता साहू राजाराम उरांव विशेष रूप से शामिल रहे।
जिला कलेक्टर ने जिले के विभिन्न खेल संघ, संगठनों एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों से उक्त शिविर को लेकर चर्चा परिचर्चा की। उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी कौशल ठेठवार जी को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया की सर्वप्रथम रियासत कालीन खेलभाटा स्टेडियम जिसे संवारने में और सर्व सुविधायुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने अहम पहल की है लेकिन उसे सुंदर और सुरक्षित बनाए रखना जिला प्रशासन के साथ सारंगढ़ वासियों व उस मैदान का उपयोग कर रहे खिलाड़ियों खेल संघ और समस्त खेल प्रेमियों के साथ सब की जवाबदारी है। उक्त दिशा में तत्काल एक समिति बनाकर उसका सही देखरेख करने और उसके विकास में समय देने वाले खेल प्रेमियों और वरिष्ठ खिलाड़ियों को शामिल किया जाए साथ ही विगत दिनों खेल प्रशिक्षण हेतु हैं ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर एक माह का आयोजित किया गया था। इस वर्ष उसे 21 दिन आयोजित करने के शासन के निर्देश हैं आप सभी उपस्थित खेल संघ और संगठनों से निवेदन है कि वह नया जिला बनने के बाद अपना पंजीयन कराले । वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी कौशल
ठेठवार का जी हर मां बैठक आयोजित करें स्थानीय स्तर पर भी पंजीयन करें खिलाड़ियों की पूरी जानकारी और फॉर्म भर जाए और खेल प्रशिक्षण शिविर में जो भी खिलाड़ी निरंतर उपस्थित देते हैं उन्हें शासन स्तर का प्रमाण पत्र और खेल सामग्री का सम्मान प्रदान की जाए बच्चों के उपस्थित पर उन्हें प्रोटीन और मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य से संबंधित खाद्य सामग्री नाश्ते के रूप में प्रदाय की जाए। जिला कलेक्टर ने खिलाड़ियों की मांग पर मैदान के चारों ओर वाकिंग हेतु पाथवे निर्माण करने की नुकरानी पहल की वही खेल संघ के पदाधिकारी गोल्डी नायक या मोहम्मद खलील बैडमिंटन एसोसिएशन की मांग पर जल्दी बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम ब्लॉक कॉलोनी के जीर्णोद्धार की भी बात कही।
जिला कलेक्टर द्वारा खिलाड़ियों और खेल संघों के साथ ली गई बैठक में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर (Summer Coaching Camp) के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय जिनमें
“समय का निर्धारण” – बढ़ती गर्मी और लू (Heat Wave) को देखते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए होंगे कि शिविर का समय सुबह जल्दी (जैसे 6:00 से 8:00 बजे तक) और शाम को सूर्यास्त के समय रखा जाए।
पेयजल और स्वास्थ्य सुविधा :- सभी खेल परिसरों में ठंडे पेयजल, ओआरएस (ORS) के पैकेट और प्राथमिक चिकित्सा (First Aid Kit) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरंतर अभ्यास रथ खिलाड़ियों और खेल संगठनों के द्वारा जानकारी देने पर जिला कलेक्टर ने खेल मैदान में पानी की समस्या को देखते हुए तत्काल पीएचपी विभाग को उक्त दिशा में निर्देशित किया गया।
“प्रशिक्षकों की नियुक्ति” :- खेल संघों को निर्देशित किया गया कि वे अनुभवी कोच और नेशनल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए नियुक्त करें ताकि बच्चों को सही तकनीक सीखने को मिले।
“बुनियादी ढांचा” :- खेल मैदानों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और खिलाड़ियों के बैठने की उचित व्यवस्था करने पर चर्चा हुई।
“पंजीकरण” (Registration) :- कलेक्टर ने खेल विभाग को निर्देश दिए कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल रखा जाए ताकि अधिक से अधिक बच्चे और ग्रामीण प्रतिभाएं इसमें भाग ले सकें।
खेल संघों के लिए विशेष सुझाव
कलेक्टर ने खेल संघों से आग्रह किया कि वे केवल प्रशिक्षण पर ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की डाइट (Diet) और मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान केंद्रित करें। वहीं विभिन्न खेल संघ अपने संगठन का पंजीयन भी कराए। साथ ही खेल संघ से मेरा निवेदन ही रहेगा और मेरी आम जनता और खिलाड़ियों से अपील भी है कि खेल भाटा जैसे विशालकाय मैदान को स्वच्छ सुंदर बनाए रखना हम सब की जवाबदारी है और आप जब जागरूक होंगे तब जाकर वहां पूर्ण स्वच्छता और सुंदरता बनी रहेगी। जिला प्रशासन के द्वारा आप सब को हम जवाबदारी सोपते है कि आप ऐसे रियासत कालीन विशालकाय खेल मैदान जो सर्व सुविधायुक्त है, उसे स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में बिना कोई दिशा निर्देश के उक्त दिशा पर कार्य करें अपना विशेष सहयोग प्रदान करें। जिससे हमारे जिले में आने वाली युवा पीढ़ी और युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आपका अनुभव और सहयोग मिल सके और वे आगे बढ़े।
उक्त अवसर पर बैडमिंटन संगठन से मोहम्मद खलील गोल्डी नया अल्ताफ बिग राष्ट्रीय खिलाड़ी इलियास खान, क्रिकेट एसोसिएशन से त्रिलोक मैत्री करते वेटलिफ्टिंग किक बॉक्सिंग एसोसिएशन से विजेंद्र गुड्डू यादव फुटबॉल एसोसिएशन से अश्वनी चंद्र दिलीप एथलेटिक्स शेख कासिम सॉफ्टबॉल संगठन से सौरभ यादव वालीबॉल एसोसिएशन से भोगेंद्र मनहर एवं जिले के वरिष्ठ तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी गढ़ शामिल रहे।




