छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

पानी की किल्लत शर्टलेस होकर नगर पालिका पहुंचे वार्ड वासी

पानी टंकीयो की सफाई, घरों के नलों का पर्याप्त फोर्स व समय में खुलना, वार्डों में बिगड़े बोर पंप का तत्परता से बनना, क्लब हाउस व वार्डों में बेवजह बह रहे पानीयो में रोक की रखी मांग

सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ नगर पालिका में वार्ड नंबर 13 के वार्डवासी और युवा शर्टलेस होकर नगर पालिका पहुंचे और अधिकारी से नगर में कई वार्डों में बोर पंप का खराब होना और महीनो से बिगड़े पंप का इस भीषण गर्मी में ना बन पाना जैसी समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोल्डी नायक, युवा कांग्रेस नेता राम सिंह ठाकुर, रोहन केसरवानी के नेतृत्व में वार्ड के कई युवाओं ने नगर पालिका पहुंचकर शहर के वार्डों में विशालकाय पानी टंकी के सालों से साफ – सफाई नहीं होने और पानी टंकी के द्वारा पर्याप्त फोर्स के साथ घरों तक पानी सप्लाई नहीं होने को लेकर विरोध जताया और इसमें तत्काल सुधार करने की मांग रखी। उन्होंने नगर के कई वार्डों में बेवजह नल पंपों से पानी का बहना नल का पर्याप्त समय में ना खुलना और नीचे वार्डों में पानी टंकी में पर्याप्त भराव ना होने से पानी न पहुंचने की समस्याओ को लेकर विरोध जताते हुए समस्या के निराकरण की मांग की गई। युवाओं ने नगर के पानी के साथ-साथ साफ सफाई व्यवस्था पर भी सुधार की मांग की।

गौरतलब हो की शहर में गहराते जल संकट से तंग आकर आज वार्ड के निवासी अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करने नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। भीषण गर्मी और हफ्तों से सूखे नलों से परेशान पुरुष निवासियों ने शर्टलेस होकर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वार्ड में पीने के पानी की बूंद-बूंद के लिए हाहाकार मचा है, लेकिन प्रशासन बार – बार शिकायतों के बावजूद अधिकारी मौन साधे हुए है।

नियमित जलापूर्ति :- वार्ड में प्रतिदिन कम से कम पर्याप्त दबाव के साथ पानी दिया जाए।

टैंकर की व्यवस्था :- जब तक पाइपलाइन दुरुस्त नहीं होती, तब तक मुफ्त टैंकर भेजे जाएं।

जिम्मेदारों पर कार्रवाई :- लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर जलापूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे बड़े आंदोलन करेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है वही प्रभारी के द्वारा उक्त वार्ड और सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर तत्काल सुधार का आश्वासन दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button