सारंगढ़ में अकीदत और एहतराम के साथ सम्पन्न हुआ 102वां उर्स मुबारक

हज़रत रहमत शाह बाबा की मजार में देर रात तक गूंजती रही सूफियाना कव्वाली, हजारों अकीदतमंदों ने की शिरकत
कव्वाली के फनकार जुबेर सुल्तानी के कव्वाली ने बांधा समां
कैबिनेट मंत्री दर्जा वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब डॉ सलीम राज ने शेड निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा
नपा अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे ने मुस्लिम जमात भवन निर्माण हेतु की 20 लाख की घोषणा
जमात और युवाओं के द्वारा शाम को डीजे के धुन के साथ संदल चादर निकाला गया

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ नगर स्थित हज़रत रहमत शाह बाबा की दरगाह में 102वां सालाना उर्स मुबारक बड़े ही अकीदत, एहतराम और धार्मिक सौहार्द्र के साथ सम्पन्न हुआ। उर्स मुबारक के अवसर पर दूर-दूर से पहुंचे अकीदतमंदों ने दरगाह में चादरपोशी कर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। पूरे आयोजन के दौरान दरगाह परिसर सूफियाना रंग में रंगा नजर आया और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। बाबा की मजार में मुस्लिम जमात के साथ अन्य सर्व समाज ने भी चादरपोशी की।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण मशहूर कव्वाल जनाब जुबैर सुल्तानी की शानदार कव्वाली प्रस्तुति रही, जिन्होंने अपनी सूफियाना कलाम और शानदार अंदाज से ऐसा समां बांधा कि देर रात तक पूरा माहौल इबादत और मोहब्बत के रंग में डूबा रहा। “भर दो झोली मेरी या मोहम्मद” और अन्य सूफियाना कलामों पर अकीदतमंद झूम उठे।
16 तारीख को कुरान खाने के बाद 17 तारीख की शाम को जमाई और युवाओं के द्वारा डीजे की धुन में सैंडल चादर की रचना अदाकार पूरे नगर में भ्रमण किया गया हर्ष और उल्लास के साथ युवा डीजे के धुन में थी रखते रहे। पूरा वातावरण सौहार्द और खुशनुमा नजर आया।
मंच पर बताओ मुख्य अतिथि जब डॉक्टर सलीम राज कैबिनेट मंत्री दर्जा छत्तीसगढ़ वक्त बोर्ड अध्यक्ष मोहतरमा श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़,
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती संतोषी अरविंद खटकड़ जिला पंचायत सभापति एवं विशिष्ट तिथि श्रीमती सोनिया जब बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष सारंगढ़ एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि और गरमानी जड़ों की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिनके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मंच के समक्ष विशेष रूप से अब्बास अली सैफी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण मालाकार, गणपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि, सत्येंद्र सिंह बारगाह पार्षद, मनोज जायसवाल पूर्व पार्षद, जीवन रात्रे, ऐश कु यादव घनश्याम बंसल विशेष रूप से शामिल रहे।
उसे कमेटी के सदस्यों ने मंच पर आसीन अतिथियों का गुलपोशी के साथ तहे दिल से इस्तकबाल किया मंच को संबोधित करते हुए डॉक्टर सलीम राज ने कहा मुस्लिम समाज सारंगढ़ और उर्स कमेटी के द्वारा हजरत रहमत शाह बाबा की मजार में निरंतर उर्स का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है आप सबके बीच आकर मुझे बहुत खुशी हुई है यह कार्यक्रम अपने आप में एक बड़ा मंच है और टीवी तथा यूट्यूब में जुबेर सुल्तानी की कव्वाल को सुनने का मौका मिलता है आज सामने से सुनने का मौका मिल रहा है बाबा साहब आप सबके लिए रहमत अदा करें यही हमारी दुआ है माननीय मुख्यमंत्री महोदय छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आप सभी की मांग के अनुरूप दरगाह परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की जाती है।
श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ ने कहा कि हर वर्ष राम शाह बाबा की दरगाह में चादर चढ़ा कर उसके कार्यक्रम में हम सभी शामिल होते हैं मैं हमेशा मुस्लिम जमात के साथ में हूं और मुझसे जो भी बन पड़ेगा वह मैंने पहले भी किया है और आने वाले समय में भी हम करेंगे। यह कार्यक्रम हमेशा से सफल रहा है और हमें कव्वाली सुनने का मौका मिलता है जो साल में एक बार ही आता है आप सब ने और उसे कमेटी ने मिलकर बहुत मेहनत की है आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।
वहीं नगर पालिका परिषद सारंगढ़ की अध्यक्ष मोहतरमा सोनी अजय बंजारे ने मुस्लिम जमात और उसे कमेटी तथा आगंतुक जनों का इस्तकबाल करते हुए कहा कि मेरे द्वारा पहले भी मुस्लिम जमात को भवन निर्माण हेतु राशि दी गई थी मगर भारतीय जनता पार्टी के सरकार आने के बाद शासन ने उसे वापस ले लिया। मैं आप सभी के मांग के अनुरूप मुस्लिम समाज भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपए की घोषणा करती हु।
जिप सभापति मोहतरमा संतोषी अरविंद खटकर द्वारा मंच को संबोधित करते हुए सभी का अभिवादन किया गया कार्यक्रम के संरक्षक अरविंद खटकर ने कव्वाली को और शानदार रूप से आयोजित करने हेतु उर्स कमेटी को₹100000 लगा देते हुए निरंतर सहयोग के तहत 1 लाख रुपए नगद राशि प्रदान और सफल कार्यक्रम के आयोजन हेतु मुस्लिम समाज तथा उर्स कमेटी को शुभकामनाएं प्रेषित की वह सभी का आभार जाताया।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में मोहतरमा उत्तरी जांगड़े विधायक, मोहतरमा नजमा अजीम, सरिता गोपाल, कोमल पटेल एवं मंजुआनंद विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही जनाब अब्बास अली, गणपत जांगड़े, सत्येंद्र सिंह बरगाह, पार्षद, अरुण मालाकार, रमेश खूंटे, जीवन रात्रे अशोक केजरीवाल मुकेश मित्तल जगदीश अजगल्ले घनश्याम बंसल भी मंचासीन रहे।
रात भर चले कव्वाल जुबेर सुल्तानी फनकार के शानदार कव्वाली ने एक अलग ही समां बांध दिया।
पूरे कार्यक्रम का शानदार संचालन जनाब गोल्डी नायक संपादक द्वारा किया गया, जिनके प्रभावशाली संचालन की सभी ने सराहना की। उर्स कमेटी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी एहतराममंद, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोगियों, मीडिया कर्मियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, व्यापारियों, समाजसेवियों एवं समस्त मुस्लिम जमात का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष (सदर, बड़े मस्जिद बीरपारा) अदब सरताज बेग छोटू एवं सदर नूरानी छोटी मस्जिद जनाब इकबाल खान ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उर्स मुबारक केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम देने वाला पर्व है।
उर्स कमेटी सारंगढ़ से जनाब सरताज बेग, छोटू सदर, इकबाल खान सदर, सुनील रावत, शाहजहां खान, हाजी समीर खान, हसन खान, शेख अलाउद्दीन, लियाकत खान, शेख सरफराज फिरोज खान, मो फारूक, सलीम खान, शेख कासिम, रज्जाक खान, मो सलीम बरमकेला, इस्माइल खान सरसीवा, गुलाम मुर्तजा खान भटगांव,, जाकिर खान, शेख जुम्मन, मो हमीद, मुस्तकीम खान, तौसीम खान, हारून खान, शाहजहां बेग, फिरोज खान, हैदर अली, दानिस खान, शाहरुख खान, राजू खान, चिंटू खान, अजीम रज़ा, खुर्शीद खान, हनीफ खान, अहमद खान बिलाईगढ़, मो यासीन खान राजा, एहसान खान, साहिल अहमद, शराफत अली, रुकुन्न खान, अजीज खान, मौसीम गोल्डी खान, तौफीक रजा, राजा अहमद, साहिल खान, रिजवान खान, बाबू खान, अमान खान, आदिल खान, इरफान खान, तस्लीम खान, अल्ताफ बेग, ताहिर खान, उर्स कमेटी और युवा समिति विशेष रूप से शामिल रहे।




