शांति बगिया नंदेली पहुंच शहिद नंदकुमार पटेल एवं शहीद दिनेश पटेल को कांग्रेसियों ने दी पुष्पांजलि

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ आज जननायक खरसिया की माटी के गौरव एवं जन-जन के प्रेरणास्रोत शहीद नंद कुमार पटेल जी तथा शहीद दिनेश पटेल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम नंदेली स्थित शांति बगिया पहुंचकर उनके समाधि स्थल पर मत्था टेकते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महान विभूतियों के संघर्ष, त्याग और समाज सेवा को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
शहीद नंद कुमार पटेल जी का पूरा जीवन जनसेवा, संगठन की मजबूती और गरीबों, किसानों तथा आम जनता की आवाज उठाने में समर्पित रहा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की राजनीति में अपनी सादगी, कर्मठता और जनहितैषी सोच से एक अलग पहचान बनाई। वहीं शहीद दिनेश पटेल जी ने भी अपने जीवन में समाज और युवाओं के बीच सकारात्मक सोच एवं सेवा भाव का संदेश दिया। दोनों नेताओं का बलिदान आज भी प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।
इस दौरान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सूरज तिवारी, गोल्डी नायक जिला संगठन महामंत्री, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिका भारद्वाज, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामनाथ सिदार, जिला सचिव कमल यादव, राकेश जाटवर, रामसिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में युवा साथी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




