छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर ने सरिया के विभिन्न निर्माण कार्यों और प्रस्तावित स्थलों का किया निरीक्षण

पेयजल, सड़क, पीएमश्री स्कूल, निर्माणाधीन भवन, अस्पताल, मुक्तिधाम के कार्यों का फील्ड में जाकर कलेक्टर ने कियाअवलोकन*

कलेक्टर ने ठेकेदार को फटकार लगाई और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाने की बात कही

कलेक्टर के निरीक्षण से अन्य ठेकेदारों में भी हड़कंप मचा

कलेक्टर ने ग्राम सांकरा में उद्वहन सिंचाई योजना, गौरव पथ एवं सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण किया

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 मई 2026/जिले के नगर पंचायत सरिया में शनिवार को सुबह 8 बजे कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले सरिया में बन रहे 100 बिस्तर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई समझौता नहीं की जाएगी। मौके पर ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि नियमानुसार काम नहीं होने से ठेकेदार को फटकार लगाई और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। काम में लापरवाही या मानकों की अनदेखी करने पर संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार व एजेंसियां पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी है। सुबह से ही कलेक्टर सरिया नगर पंचायत में विकास निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजीयन कार्यालय, विश्रामगृह निर्माण, खेल परिसर निर्माण , वार्ड क्रमांक 7 में मुक्तिधाम निर्माण, दैनिक बाजार में शेड निर्माण, पीएमश्री स्कूल निर्माण, मंगल भवन निर्माण, बस स्टैंड निर्माण , साप्ताहिक बाजार निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण तथा अंत में अमृत मिशन जलप्रदाय योजना को गंभीरता से लेते हुए यहां भी ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपके कार्य संतोषप्रद नहीं है। आने वाले दिनों में कार्य की शिकायत नहीं आनी चाहिए। कलेक्टर के निरीक्षण से अन्य ठेकेदारों में भी हड़कंप मच गया है। समय सीमा एवं गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य होने की बात कही जा रही है।

कलेक्टर द्वारा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के इन विभिन्न निर्माण कार्यों के औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, निर्धारित समय सीमा और तकनीकी मानकों का जायजा लिया। उन्होंने गुणवत्ता की जांच, निर्माण सामग्री जैसे सीमेंट ईंट, सरिया की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों को सुनिश्चित करने के साथ साथ कार्य में देरी न हो इसके लिए ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों को समय सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने निर्माणाधीन भवन ,अस्पताल, मुक्तिधाम जैसे सार्वजनिक उपयोग के कार्यों का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। कलेक्टर की इस औचक निरीक्षण से निर्माण कार्य में लगे अधिकारी एवं ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।

सरिया में निरीक्षण के बाद कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सांकरा में विकास निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां उद्वहन सिंचाई योजना, गौरव पथ एवं सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण किया। रायगढ़ विधानसभा में शामिल सरिया क्षेत्र वित्त मंत्री और विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी का क्षेत्र है। फिलहाल कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने निरीक्षण के दौरान ठेकेदारों को स्पष्ट समझाइए दी है ताकि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिकायत ना मिले। इसके लिए आने वाले दिनों में भी मॉनिटरिंग करने की बात कही है। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद मोतीलाल स्वर्णकार एवं जिला के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button