ChhattisgarhSarangarh

श्रमजीवी पत्रकार संघ बरमकेला ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न

वनांचल क्षेत्र डोंगरीपाली में छात्र सम्मान और पत्रकार सुरक्षा कानून प्रदर्शन का प्रस्ताव पारित

बरमकेला सरिया न्यूज/ छत्तीसगढ़ श्रमजीव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी एवं महासचिव विश्व दीपक राई के दिशा निर्देश अनुसार श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई बरमकेला की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें सरिया और बरमकेला क्षेत्र के पत्रकार साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी एवं जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक उपस्थित रहे और उन्होंने आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की।

वरिष्ठों का अभिवादन और नई कार्यकारिणी की रूपरेखा – बैठक की शुरुआत करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी साहू ने जिला अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकारों और संघ के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने बताया कि बरमकेला और सरिया क्षेत्र के पत्रकार साथियों को संघ से जोड़ा गया है और नई कार्यकारिणी तैयार की जा रही है। खुशी की बात है कि आज डोंगरीपाली जैसे वनांचल (वन क्षेत्र) और बरमकेला सरिया के नए पत्रकार साथी भी संघ का हिस्सा बने हैं।

बैठक में पारित हुए महत्वपूर्ण प्रस्ताव –
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से दो बड़े प्रस्ताव पारित किए गए जिनमें आगामी भविष्य में वनांचल क्षेत्रों में मेधावी छात्रों के प्रोत्साहन के लिए छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

पत्रकार सुरक्षा कानून आंदोलन :- जिले में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर होने वाले धरना – प्रदर्शन में बरमकेला ब्लॉक इकाई बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी ओके बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अब्बास अली एवं जिला अध्यक्ष गोल्डी नाइट में पत्रकार साथियों को प्रेस कार्ड भी वितरण किये।

जनहित और जनसेवा से जुड़ें पत्रकार :- जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक ने
बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों का आपस में मेल-मिलाप, संघ के पदाधिकारियों से विचार – विमर्श और आगामी रणनीतियां तय करना है। जिले और ब्लॉक स्तर पर नियमित बैठकें होना जरूरी है, जिससे कार्यों का सही आकलन हो सके।” उन्होंने सभी पत्रकारों से आह्वान किया कि वे जनहित के साथ-साथ जनसेवा के कार्यों से भी जुड़ें ताकि समाज में संघ और पत्रकारों की छवि और बेहतर बने।

बड़ी टीम तैयार करने पर ब्लॉक नेतृत्व की सराहना –
प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी ने ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी साहू, ब्लॉक संरक्षक मोहन नायक और वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप पटेल की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी के साझा प्रयासों से बरमकेला और सरिया में पत्रकारों की एक मजबूत और एकजुट टीम तैयार हुई है। श्रमजीवी पंजीकृत और राष्ट्रीयकृत संस्था है जहां पत्रकारिता के क्षेत्र में श्रम करने वाला हर वर्ग इस संघ से जुड़ा है जिले में निरंतर संघ के द्वारा बैठकें और जनहित तथा पत्रकार हित में कार्य किया जा रहा है यह एक बड़ी उपलब्धि है।

बैठक में ये रहे उपस्थित –
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी, जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक, जिला कोषाध्यक्ष कैज़ार अली, जिला सचिव सुभाष जायसवाल, बरमकेला से वरिष्ठ पत्रकार मोहन नायक, प्रदीप पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी साहू, स्वर्ण भोई, ताराचंद पटेल, राजू नायक, गजानन निषाद, शोभादास मानिकपुरी, हमेंद्र पटेल और सरिया से विजय सराफ, संजय कुमार चौधरी, अजय कुमार साहू सुयश साहू सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button