अभामा महिला ने गोपाल जी स्कूल में बांटी सामग्री बच्चों में दिखी खुशी

सारंगढ़ न्यूज़। अभामा महिला की शाखा ने छोटे मठ स्थित गोपाल जी स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की। इस कार्यक्रम में छोटे – बड़े बच्चों को कॉपी, पेन, पहाड़ा, रबड़, पेंसिल, कटर, चॉकलेट और फल दिए गए। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। ग्रीन रिबन लगाकर दिया जागरूकता का संदेश, इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं शाखा की बहनों को ग्रीन रिबन लगाए गए। कार्यक्रम में प्रांतीय नेत्रदान देहदान प्रमुख मनीषा गोयल जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ – साथ स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक किया। पूरा कार्यक्रम स्वैच्छिक सहयोग से पुरा हुआ। इस पुनीत कार्य से स्कूल के दर्जनों बच्चे लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में अध्यक्ष मधु केजरीवाल, सचिव बबीता केडिया, कोषा. आशा अग्रवाल, दीक्षा केडिया, शीला अग्रवाल, शिखा अग्रवाल सहित शाखा की अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




