सारंगढ़ बिलाईगढ़

11 अगस्त को आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ हेतु विभिन्न समाजों एवं संगठनों के प्रमुखों को दिया गया आमंत्रण

सारंगढ़।नगर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बनी एवंसंगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 11 अगस्त (मंगलवार) को एक भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से आज विभिन्न समाजों, संगठनों के अध्यक्षों तथा प्रबुद्ध नागरिकों से भेंट कर उन्हें ससम्मान आमंत्रित किया गया।

आमंत्रण की इसी कड़ी में गणमान्य जनों समाजसेवी जनों से संपर्क कर उन्हें अपने – अपने संगठनों व समाजजनों सहित यात्रा में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया गया।

अग्रवाल समाज: अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल जी एवं अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती शोभा अग्रवाल जी।
केशरवानी समाज: समाज के अध्यक्ष श्री निखिल बानी जी, संरक्षक श्री देवेन्द्र केशरवानी जी एवं महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती अल्का केशरवानी जी।
यादव समाज: समाज के प्रमुख प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र यादव जी एवं श्री अजय गोपाल यादव जी।
देवांगन समाज: समाज के वरिष्ठ प्रमुख श्री दामोदर देवांगन जी, श्री पवनलाल देवांगन जी एवं श्री जोजन लाल देवांगन जी।
सिक्ख समाज: समाज के प्रमुख श्री अजीत सिंह छाबड़ा जी।

पत्रकार संघ व गणमान्य नागरिक: श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष श्री गोल्डी नायक जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री गोपेश द्विवेदी जी सहित नगर के अनेक प्रबुद्ध नागरिक।

भेंट के दौरान सभी समाज प्रमुखों एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस ‘तिरंगा यात्रा’ में अपनी संपूर्ण सहभागिता दर्ज कराने का आश्वासन दिया और यात्रा के प्रति अपार उत्साह व्यक्त किया।

आयोजक मंडल व जयप्रकाश बनी अध्यक्ष नगर मंडल सारंगढ़ ने नगर के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस राष्ट्रीय पर्व व तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ाएं साथी आमजन को एकता अखंडता का संदेश प्रेषित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button