सारंगढ़ बिलाईगढ़
सारंगढ़ में 14 अगस्त को होगा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 अगस्त 2026/जिला प्रशासन और खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त 2026 को सुबह 7 बजे कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ से खेलभाठा मैदान तक किया जायेगा। आजादी के इस पर्व में जिले के कलेक्टर, एसपी, जनप्रतिनिधि, नागरिक, स्कूली बच्चे, खिलाड़ी आदि शामिल होंगे।




