सारंगढ़ बिलाईगढ़
सारंगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर सांसद राधेश्याम राठिया करेंगे ध्वजारोहण

खेलभांठा मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 15 अगस्त 2026 को खेलभांठा मैदान सारंगढ़ में आयोजित किया जायेगा। इस समारोह में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि होंगे। वे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण करेंगे, संयुक्त परेड की सलामी लेंगे और परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय झांकियां निकाली जाएंगी एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।




