सारंगढ़ बिलाईगढ़

महानदी किनारे पोरथ गांव में हुआ बाढ़ आपदा का मॉक ड्रिल

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 अगस्त 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशन में जिला प्रशासन सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा बाढ़ से निपटने हेतु महानदी में मॉक ड्रिल सरिया तहसील के ग्राम पोरथ में किया गया। यहां तट पर नाव, बचाव सामग्री के साथ होमगार्ड के जवान, स्थानीय नागरिक, कृषि, पशुपालन, विद्युत, पुलिस, जनसंपर्क, स्वास्थ्य, राजस्व, दूरसंचार, खुफिया आदि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। मॉक ड्रिल के दौरान घायल लोगों को अस्पताल से उच्च हॉस्पिटल रिफर किया गया। इस अभ्यास में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, एसडीएम उमेश साहू, नोडल अधिकारी बाढ़ राहत वर्षा बंसल शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button