सारंगढ़ बिलाईगढ़

साल्हेओना में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ

सारंगढ़, 2 सितंबर 2026/जनपद पंचायत बरमकेला के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुख्यालय साल्हेओना में नवनिर्मित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवन का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सरपंच मदन कुमारी सहिस ने की। बुधवार शाम 4 .30 बजे पूजा अर्चना कर फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया गया।ग्राम पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत 5 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से इस भवन का निर्माण एक साल पहले ही पूरा कर लिया गया था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय नायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने और ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की शुरुआत की गई है।सेवा केंद्र के शुरू होने से ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलेगी। आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने जैसे कार्यों के लिए अब जनपद मुख्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। वहीं बेंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष विद्या चौहान, अति विशिष्ट अतिथि डीडीसी सहोदरा सिदार, राधामोहन पाणिग्राही, उग्रसेन साहू, राजकिशोर पटेल, ईश्वर साहू, टीकाराम चौधरी, नंद कुमार सारथी, सीताराम पटेल पंचायत सचिव अंतर्यामी विश्वाल सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button