सारंगढ़ बिलाईगढ़

वोट बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम में छग सहप्रभारी जरिता का सारंगढ़ में पैदल मार्च

जिलाध्यक्ष विधायक पूर्व विधायक और कांग्रेसियों ने पैदल मार्च कल जलाया पुतला

आपका नाम काटकर आपको मताधिकार से वंचित किया जा रहा है – जरिता लेतफलांग

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह प्रभारी जारिता का लोकतंत्र बचाओ सप्ताह तथा वोट बचाओ देश बचाओ पैदल मार्च कार्यक्रम के साथ पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल होने जिला मुख्यालय सारंगढ़ पहुंची जहां ग्राम दमदार में जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े गोल्डी नायक जिला महामंत्री प्रदेश प्रतिनिधि सुरश तिवारी घनश्याम मनहर सोनिया जय बंजारे अध्यक्ष नगर पालिका विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य नीतीश गिरिजा पटेल रमेश खूंटे सुनील राकेश के नेतृत्व में स्वागत अभिवादन हुआ।

तत्पश्चा सह प्रभारी जरिता जी जिला अध्यक्ष विधायक के साथ सीधे विश्राम गृह पहुंची। जहां पूर्व विधायक पद्मा मनहर अनिका भारद्वाज और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिवादन किया वहां से सभी नेता कार्यक्रम स्थल राजापारा कार्यक्रम स्थल पहुंची उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर किया।
मंच में जारिता जी छग सह प्रभारी, श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ श्रीमती कविता लहरे विधायक बिलाईगढ़ ताराचंद देवांगन जिलाध्यक्ष श्रीमती पदमा मनहर पूर्व विधायक श्रीमती डॉक्टर मेनका देवी सिंह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अरुण मालाकार पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनी बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष आसीन रही। मंच का संचालन जिला संगठन महामंत्री गोल्डी नायक ने किया।
अतिथियों का शहर अध्यक्ष रामनाथ सिद्धार्थ ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल सतीश श्रीवास लखेश्वर देवांगन और वरिष्ठ जनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।

मंच को उद्बोधित करते हुए जारिता जी ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश के हर जिलों में चल रहा है। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतर्गत वोट बचाओ और देश बचाओ के साथ ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे और कार्यवाही की मांग तेज हो रही है। आज हमारे कार्यकर्ता विरोध का संदेश देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पुतला दहन भी करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल वोट चोरी नहीं कर रही है वह आप मतदाताओं से मतदान करने का अधिकार छीन रही है जिसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने आप सभी को दिलाया था आज वह अधिकार नहीं होता तो आज यह सरकार नहीं होती। ये लोग खाली वोट चोरी नहीं कर रहे है यह आपका राशन को आपके बिजली बिल आपके पेट्रोल डीजल जो इथेनॉल से चल रहे हैं आपके गैस सिलेंडर की सब्सिडी किसानों का एक मुश्त राशि सब चीजों की चोरी कर रहे है, उनमें डकैती डाल रहे हैं। आज हम सभी मिलकर यहां से पैदल मार्च निकालेंगे और जनपद में डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ इस वोट चोरी का राशन चोरी का और तमाम चोरियों के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करेंगे। आप सभी साथी बड़ी संख्या में और बड़ी देर से इस कार्यक्रम में बने हुए हैं सभी साथियों को सभी कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद।

मंच को अरुण मालाकार विधायक कविता लहरें उत्तरी जांगड़े और ताराचंद देवांगन जिला अध्यक्ष में संबोधित किया और भाजपा सरकार को कटाक्ष करते हुए ज्ञानेश कुमार के स्तीफा और कार्यवाही की मांग की। आभार प्रदर्शन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनाथ सिदार ने किया तत्पश्चात कांग्रेस के नेता पैदल मार्च करते हुए राजा पारा, डिपरापारा बीरपारा तुर्की तालाब गार्डन सिविल लाइन होते हुए जनपद पंचायत कार्यालय ब्लॉक ऑफिस कॉलोनी पहुंचे जहां उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर जय भीम के नारे लगाए तत्पश्चात युवा नेतृत्व शाहजहां खान सहदेव सिदार विनोद भारद्वाज रमेश खूंटे राजू यादव युवा कांग्रेस नेता शुभम वाजपेई विक्की पटेल कमल राकेश शाहजहां बेग वसीम मोहम्मद राजेंद्र वारे जितेंद्र पुराइन अंकित पटेल हेमंत चंद्र विकास मालाकार चिंटू स्वर्णकार धनेश भारद्वाज सागर बाबला राहुल आशीष ने ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया, जिनकी पुलिस प्रशासन के साथ छीना झपटी होती रही अंततः पुतला धू धू कर जलता रहा। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी पुरुषोत्तम साहू संजय दुबे गणपत जांगडे रविन्द्र नंदे गोपाल केड़िया श्याम पटेल चिंता पटेल सरिता गोपाल अनिका भारद्वाज लता जाटवर कोमल शशी पटेल राम किशोर दुबे राजकमल अग्रवाल छेदूराम साहू इशरत खान रमेश पटेल रोहित महिलाने जगदीश अजगल्ले त्रिलोचन सोनवानी गोलू खान दिलेश्वर सिदार आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button