सारंगढ़ भाजपा में मंडल अध्यक्ष के इस्तीफे और नियुक्ति को लेकर नया राजनीति क्लाइमैक्स

जयप्रकाश बानी को हटाकर निखिल केसरवानी को बनाया गया नया मंडल अध्यक्ष
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ भारतीय जनता पार्टी में इन दोनों सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है पार्टी में कार्यकर्ताओं के बगावती स्वर मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं प्रभारी मंत्री से लेकर जिला अध्यक्ष तक के लिए कार्यकर्ता कहीं ना कहीं असंतुष्ट और रोष में दिखाई पड़ रहे हैं और यह सब बातें जग जाहिर है।
इसका अंदाजा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि दो-दो मंडल अध्यक्ष जिन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए अपनी बात मंत्री और जिला अध्यक्ष तक पहुंचाई मगर तवज्जो न मिलने के बाद अंततः इस्तीफा तक की नौबत आ गई और पद छोड़ना पड़ा यह कोई छोटी बात नहीं है आने वाले समय में सारंगढ़ नगर पालिका का बड़ा चुनाव है। संगठन को लेकर कहीं ना कहीं खींचा – तानी साफ नजर आ रही है।
नगर मंडल अध्यक्ष पद में कुछ दिन पूर्व मीडिया में जयप्रकाश बानी ने जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल के नाम इस्तीफा की पेशकश की थी इसके बाद मीडिया ने जब जिलाध्यक्ष से चर्चा की तो जिला अध्यक्ष ने किसी भी प्रकार की इस्तीफा मिलने से इंकार किया था, रातों रात नए मंडल अध्यक्ष निखिल केसरवानी की नियुक्ति और जय प्रकाश बानी को पद से हटाना भाजपा में जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों के ताल मेल को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।
अब देखना है कि आने वाले चुनाव में या इस्तीफा और नियुक्ति की राजनीति पार्टी में किस स्तर तक पहुंचेगी या फिर जिला अध्यक्ष तालमेल बैठाने में कामयाब रहेंगे।




