CHHATTISGARHNATIONAL

भारी बारिश के बीच हुआ बड़ा हादसा, पत्थर खदान ढहने से 5 लोगों की हुई मौत, कई अन्य लापता

Advertisement

मिजोरम में आइजोल के बाहरी इलाके में स्थित पत्थर की एक खदान ढह जाने से पांच लोगों की मौत हो गई

आइजोल : मिजोरम के आइजोल में भरी बारिश हो रही है। भारी बारिश के बीच यहां एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग अभी भी लापता है। दरअसल, मिजोरम में आइजोल के बाहरी इलाके में स्थित पत्थर की एक खदान ढह जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हो गए। मंगलवार सुबह यह हादसा हुआ है।

पुलिस ने कही ये बात
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, घटना शहर के दक्षिणी बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई. उनके मुताबिक, एक शव बरामद किया गया जबकि कई अन्य लोग मलबे में फंसे हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान जारी है लेकिन लगातार हो रही बारिश से यह प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है।

देश के बाकी हिस्सों से अलग हुआ आइजोल
उन्होंने बताया कि हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से अलग हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कई अंतर-राज्य राजमार्ग भी भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। इस बीच बारिश के कारण राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए गए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button