NATIONAL

मंगल ग्रह करने जा रहे राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों को होगा बंपर लाभ

Advertisement

ज्योतिष में ग्रहों के परिवर्तन का खास महत्व होता है। आने वाले 19 मई को शुक्र ने राशि परिवर्तन किया है। वहीं अब शुक्र के बाद मंगल गोचर होने जा रहा है।

ज्योतिष में ग्रहों के परिवर्तन का खास महत्व होता है। आने वाले 19 मई को शुक्र ने राशि परिवर्तन किया है। वहीं अब शुक्र के बाद मंगल गोचर होने जा रहा है। जो कि 1 जून को मंगल देव मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। जो कि ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह होता है।

इसके अलावा मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। मंगल के मेष राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना निश्चित है। इन राशि वालों के लिए 1 जून के बाद का टाइम बेहद ही शुभ होने वाला है।

मेष राशि-

मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा से लाभ होने के योग बनेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।

मिथुन राशि-

इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। लेन-देन से लाभ होगा।

सिंह राशि-

मंगल गोचर से सिंह राशि की आय में वृद्धि से पैसों से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि-

वहीं मंगल गोचर से कन्या राशि वालों को नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button