NATIONAL

मतदान के लिए गर्भवती ने बदल ली डिलीवरी की तारीख कहा, वोट देकर अस्पताल में होगी भर्ती

Advertisement

मामला यूपी के कानपुर का हैं। गर्भवती महिला का नाम शालिनी हैं। वोटर शालिनी ने बताया कि आज 13 मई को उसका प्रसव यानि डिलीवरी होनी थी

कानपुर : देशभर में आज लोकसभा चुनाव का चौथा चरण जारी हैं। 10 राज्यों के 96 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया जारी हैं। सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पोलिंग बूथ पर पहुँच रहे हैं। (Lok Sabha Elections 2024) इनमे बूढ़े, जवान, दिव्यांग, महिलाओं से लेकर पहली बार वोट करने वाले युवा मतदाता भी शामिल हैं।

इसी बीच मतदान के प्रति जागरूकता की मिसाल पेश करती हुई एक गर्भवती महिला भी वोट डालने पहुंची थी। मामला यूपी के कानपुर का हैं। गर्भवती महिला का नाम शालिनी हैं। वोटर शालिनी ने बताया कि आज 13 मई को उसका प्रसव यानि डिलीवरी होनी थी, लेकिन मतदान को देखते हुए उसने यह तिथि आगे बढ़ा दी हैं। शालिनी का मानना हैं कि वोट देना ज्यादा अहम काम हैं। लिहाजा वह मतदान के बाद सीधे अस्पताल जाकर भर्ती होंगी।

13 सीटों पर वोटिंग
बता दें कि आज देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में भी वोट डाले जा रहे हैं। चौथे चरण में आज यहां के 13 लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतदान कराया जा रहा हैं। आज ही पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में भी वोटिंग हो रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button