
कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान, किसानों से हुए रूबरू
सारंगढ़ । आज दिनांक 05/012/2024 को बरमकेला ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान के तहत विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े एवं ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार की उपस्थिति में एवं कांग्रेस कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ धान खरीदी केन्द्र बरमकेला पहुंचकर किसानों से चर्चा कर उनसे रूबरू हुए।
जिसमें किसानों का धान तौल सही हो रहा है कि नहीं तथा बारदाना की स्थिति, टोकन काटने में कोई परेशानी है क्या ? किसानों से पूछताछ किये जिसमें पता चला कि धान अधिक मात्रा में तौला जा रहा है। 41 किलो 200 ग्राम तक लिया जा रहा है, जो किसानों के साथ अन्याय है। विधायक जी ने समिति प्रबंधक को निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में धान निर्धारित मात्रा से अधिक न तौला जाय हमाल लोगों को साफ शब्दों में बोला जाय जिस पर समिति प्रबंधक ने हामी भरी।
आज के कार्यक्रम में विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार, सूरज तिवारी प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, सरिता गोपाल जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस, रामनाथ सिदार, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद पटेल, उग्रसेन साहू सरिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि कन्हैया लाल सारथी, ज़िला महामंत्री महेश देहरी, डॉ गोपाल बाघे, पुष्पराज बरिहा, राकेश नायक पार्षद, बंटी साहू, मनोहर, सुनील शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम् बाजपेई, विजय विक्की पटेल जिला उपाध्यक्ष एवं सरपंच, ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस सत्या निषाद, ब्लाक अध्यक्ष एन एस यू आई दुर्गेश पटेल, निखील डनसेना, नितिन पाणिग्रही, सम्पत पटेल, सुशील नायक, अभिनव पुजारी, धर्मेन्द्र चौहान, विशिकेशन चौहान, विजय सिदार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।