कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने खिलाड़ी बच्चों को वितरित किए खेलो इंडिया का स्पोर्ट्स किट

कलेक्टर ने बच्चों से संवाद कर खेल के प्रति किया प्रोत्साहित
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 मार्च 2026/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत जिले के अभ्यास लघु केन्द्र के 22 बालिकाओं और 20 बालक को फूटबाॅल के अभ्यास के लिए टी-शर्ट, नेकर, जूता-मोजा और फूटबाॅल प्रदान किया। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी बच्चों से परिचय पूछकर उनके द्वारा किए गए मांग पूरा होने और खेलभांठा मैदान में लोहे के ग्रिल की बेरिकेटिंग और विद्युत व्यवस्था मुहैया कराने के बारे में प्रतिक्रिया जाना। बच्चों ने सुविधा के बारे में कहा कि पहले की तुलना में अब हम अच्छा फोकस खेल में कर पाते हैं। कलेक्टर ने खेल अधिकारी को सभी बच्चों के लिए खेलभांठा मैदान में पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बच्चों को लगन और खेलभावना के साथ खेलने पर जोर दिया। हार और जीत को दैनिक जीवन का सामान्य हिस्सा मानकर खेल का आनंद लेते हुए स्वस्थ रहने का प्रेरणा दिया। इस अवसर पर खिलाड़ी बच्चों के साथ खेल अधिकारी सह डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सहायक क्रीड़ा अधिकारी कौशल ठेठवार, व्यायाम शिक्षक राजाराम उरांव, रमीज रजा आदि उपस्थित थे।




