सारंगढ़ बिलाईगढ़

ग्राम सलोनीकला के सबरिया डेरा में छापामार कार्यवाही, 01 शराब कोचिया को भटगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी से कुल 47 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब किया जप्त

सारंगढ़।श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मति दीपिका मिंज के निर्देशन पर,अवैध शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों पर कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए है, इसी क्रम में थाना प्रभारी उप निरी. शिवकुमार धारी की नेतृत्व में दिनांक 16/08,2026 को मुखबिर के सूचना मिला कि
▪️सबरिया डेरा सलोनीकला के बनाऊ गोड अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखे हैं की सूचना पर रेड कार्यवाही कर रंगे हांथ पकड़ा गया। *आरोपी बनाऊ गोड पिता लालजी गोड उम्र 32 साल साकिन सबरिया डेरा सलोनीकला थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़* के कब्जे से 47 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 9400₹ को समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी शिव कुमार धारी, सउनि बलिराम निराला प्रउनि नवीन ठाकुर प्र.आर. श्रवण बरिहा आर. भूपेंद्र साहू अश्वनी डड़सेना प्रत्येंन बर्मन राजेंद्र चंद्रा म.आर.रीना बघेल, मोहन कुमारी एवं समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button