छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

चंदाई में चूना पत्थर खदान के विरोध में एफआईआर दर्ज कांग्रेसियों का हुआ सम्मान

रमेश खूंटे ने आहूत की चंदाई मंडल कांग्रेस की बैठक

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ के ग्राम छिंद चंदाई मंडल कांग्रेस की बैठक संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी एवं जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश पटेल के दिशा निर्देश में मंडल अध्यक्ष रमेश खूंटे ने छिंद मंडल कांग्रेस की बैठक आहूत की। उक्त बैठक को श्रीमती उत्तरी गणपत जांगडे विधायक सारंगढ़,, जिला संगठन महामंत्री गोल्डी नायक, अरुण मालाकार पूर्व जिला अध्यक्ष, राकेश पटेल, पुरुषोत्तम साहू, अनिका भारद्वाज, विनोद भारद्वाज, कोमल पटेल व मंडल अध्यक्ष रमेश खूंटे ने संबोधित किया।

बैठक के शुभारंभ में मंडल के पदाधिकारी मंडल प्रभारी बोधराम साहू, शशि पटेल, प्रकाश साहू, दादू लाल साहू ने आगंतुक अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत अभिवादन किया।

स्वागत उद्बोधन आगंतुक अतिथियों और कांग्रेस के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल ने मंडल कमेटी के गठन बूथ और पंचायत कमेटी के गठन प्रक्रिया और बीएलओ नियुक्ति को जल्द से जल्द पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए और संगठन विस्तार की दिशा पर अपनी बात रखी।

जिला संगठन महामंत्री गोल्डी नायक ने संगठन की मजबूती के लिए संगठन में प्रत्येक माह बैठक करने आपसी सामंजस्य के साथ संगठन के कार्यों को समय रहते पूर्ण करने और नवीन युवा मतदाताओं को संगठन से जोड़ने के विषयों पर अपनी बात रखी। उन्होंने संगठन में अनुशासन बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए साथ ही वर्तमान में क्षेत्र में चल रहे चूना पत्थर खदान के विरोध में प्रशासन ने चिन्नाकित कर महज 5 से 6 कांग्रेसियों के ऊपर एफआईआर दर्ज कर जनता पर दबाव बनाने की कोशिश की है। मैं ऐसे कांग्रेस के साथियों का इस मंच के माध्यम से सम्मान करना चाहूंगा ताकि हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ता जनहित के कार्यों में इस तरह से निरंतर आगे खड़े रहकर लड़ाई लड़ सके। मंच पर आसीन श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़, प्रदेश प्रतिनिधि सूरज तिवारी, पुरुषोत्तम साहू, गोल्डी नायक, अनिका भारद्वाज, चिंता पटेल ने एफ आई दर्ज हुए कांग्रेसी नेता संजय दुबे, विनोद भारद्वाज, राकेश पटेल और रमेश खूंटे को पुष्प हार पहनाकर उनका सम्मान किया तो कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से उनका अभिवादन किया।
गोल्डी नायक ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी एवं जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी के मार्गदर्शन में समस्त मंडलों में निरंतर बैठक करने और संगठन के कार्य को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी मंडल अध्यक्षों का आभार भी जाता है उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मंडल अध्यक्ष रमेश खूंटे द्वारा जिला कांग्रेस भवन निर्माण के लिए 10 डीसिमिल जमीन देने की घोषणा की गई है जिसे मूर्त रूप देने के लिए जिला कांग्रेस कुछ जानकारी पदाधिकारी के साथ एक समिति बनाकर जमीन आवंटन और भवन निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाएगी।

पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने कहा कि हमें संगठन के दिशा निर्देश के अनुरूप कांग्रेस के कट्टर कार्यकर्ताओं को पार्टी की जौंधारी सोप नहीं है जिनके पास समय हूं और युवा लोगों को आगे लाना है आपके पास जिला से प्रदेश से वह अन्य प्रभारी का फोन आएगा इसलिए जमीन में जाकर हमको कार्य करना होगा।

पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा की जा रही दमनकारी नीतियों की जानकारी देते हुए आने वाले चुनाव के पूर्व संगठन की मजबूती की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से ग्रामीणों की आवाज को दबाया जाता रहा है भाजपा की सरकार चूना पत्थर खदान खोल रही है झूठ फिर दर्ज कर रही है आने वाले समय में कांग्रेस संगठन इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज ने बताया कि आज हम विपक्ष में हैं कहीं ना कहीं मंडल संगठन को ब्लॉक संगठन को या जिला संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और सक्षम पदाधिकारी के द्वारा सहयोग की भी आवश्यकता है बिना आर्थिक सहयोग के कोई संगठन आगे नहीं बढ़ सकता साथ ही कांग्रेस संगठन हर मोर्चे पर अपने मजबूत कार्यकर्ताओं के साथ जमीन की लड़ाई लड़ता रहेगा।

महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जनपद सभापति कोमल शशी पटेल ने कहा कांग्रेस संगठन की बैठक में आप सभी उपस्थित वरिष्ठ जनों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन है महिला कांग्रेस संगठन में हर पंचायत हर भूत से महिलाओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है और कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने घर के महिलाओं को संगठन से जोड़ और उन्हें आगे लाए।

अंत में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कहां संगठन की मजबूती कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं के लिए हम सब हमेशा उनके साथ खड़े हैं जी के द्वारा कांग्रेसियों को सम्मान करना एक अनु करनी पहल है आज के बैठक में महिलाओं की उपस्थिति संगठन की मजबूती को बताता है।

उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष निराकार पटेल सालर, रमेश पटेल बंधपाली, जितेंद्र पूराइन रेडा, बोध राम साहू सिंह छिंद मंडल प्रभारी,,चिंता पटेल मंडल प्रभारी नवरंगपुर गुडेली, डॉक्टर विपिन महेश मंडल प्रभारी मल्दा, घनश्याम मानिकपुरी मंडल प्रभारी केडार, सुनील वारे लालू निषाद कृष्णा साहू सागर दीवान एम एस यू आई अध्यक्ष, आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे मंच का सफल संचालन युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वारे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button