छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

जपं बिलाईगढ़ में विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की ऋषिकेश तिवारी सीईओ ने की समीक्षा

ग्राम पंचायत बेटिकारी, रोहिना, गिरसा, छुहिया में रीपा केंद्र, एफएसटीपी योजना का किया निरीक्षण

बैठक में अधिकारियों और सचिवों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ पदभार ग्रहण करने के बाद जिला पंचायत के नवपदस्थ सीईओ ऋषिकेश तिवारी निरंतर सारंगढ़ और बिलाईगढ़ जनपद क्षेत्र के दौर में है। फील्ड में उतरकर योजनाओं के क्रियान्वयन को उन्होंने खुद निरीक्षण किया। आज जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के सभाकक्ष में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी सीईओ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया कार्यों की गहन समीक्षा की गई तथा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जप की बैठक में विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा :- बिलाईगढ़ जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान जनपद क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों के सचिवों के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सीईओ जिप ऋषिकेश तिवारी ने सचिवों को कार्यों में तेजी लाने और पारदर्शी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RIPA केंद्रों का निरीक्षण :- ग्राम पंचायत बेलटिकरी एवं रोहिना स्थित रीपा (RIPA) केंद्रों का स्थल निरीक्षण किया गया। इन केंद्रों को अब ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ के रूप में संचालित किया जाना है, जिससे स्थानीय ग्रामीण आजीविका और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

FSTP केंद्र की शुरुआत (गिरसा) :- सीईओ जिप तिवारी जी के प्रत्यक्ष निर्देशन एवं गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम पंचायत गिरसा स्थित फेकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) में फेकल स्लज की पहली गाड़ी खाली कराई गई, जो स्वच्छता प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

सिंचाई नाली का निरीक्षण (छुहिया) :- ग्राम पंचायत छुहिया में मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्मित सिंचाई नाली का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता को देखा गया, जिससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलेगी।

जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी के साथ जिला पंचायत डीईओ संजू पटेल, शशिकांत गुप्ता एपीओ, योगेश्वरी बर्मन सीईओ जप, किशन जयसवाल पोओ, उप यंत्रीकरण अधिकारी कर्मचारी और सचिवगण साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button