सारंगढ़ बिलाईगढ़

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में बिलाईगढ़ छुईहा के मजदूर की दर्दनाक मौत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दूरभाष से परिवार जनों से की बात, बंधाया ढाढ़स

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन उनके निवास पहुंचकर परिवारजनों से की भेट

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में घायल हुए जिले के एक मजदूर की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान भूपेंद्र भैना (28 वर्ष), पिता दशरथ भैना, निवासी ग्राम पंचायत छुईहा, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि भूपेंद्र अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए मजदूरी करने जम्मू-कश्मीर गए थे। आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका उपचार चल रहा था, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिवार में उनके पीछे 2 वर्षीय पुत्र, बहन और दादी हैं। उनकी असमय मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन मृतक के घर पहुंचे उनके परिवार जनों से मुलाकात की उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज जिसे दूरभाष में परिवारजनों की बात कराई प्रदेश अध्यक्ष महोदय ने परिवारजनों को इस दुख की बेला में ढांढस बंधाया, जिला अध्यक्ष तारा देवांगन में प्रशासन के अधिकारियों से प्रशासनिक कार्यवाही उचित मुआवजा और संभव सहयोग प्रदान करने की चर्चा की। उत्तम मुलाकात के दरमियान जिला कांग्रेस के महामंत्री द्वय सहदेव सिदार, नीतीश बंजारे, लखेश्वर देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष बिलाईगढ़, भीष्म साहू ब्लॉक अध्यक्ष सरसीवा, तिवारी जी, सोनी जी और कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा ग्रामीण जन साथ रहे।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इस संबंध में बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक का बयान भी सामने आया है।

प्रशासन द्वारा पार्थिव शरीर को गृह ग्राम लाने तथा शासन स्तर पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button