सारंगढ़ बिलाईगढ़
डिजिटल क्रॉप सर्वे की हुई शुरुआत, कलेक्टर ने किया सर्वे का अवलोकन

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 अगस्त 2026/जिले में किसानों की फसलों और खेतों का सटीक डेटा तैयार करने के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे का अभियान शुरू हो गया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने ग्राम सालर के किसान के खेत में जाकर इस कार्य का भौतिक सत्यापन और अवलोकन किया। जिले में 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक डिजिटल क्रॉप सर्वे होगा, जिसमें कुल 752 गांव के 5,34,759 खसरों का सर्वे कुल लक्ष्य शामिल हैं।
सर्वे की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कलेक्टर ने स्वयं खेतों का निरीक्षण किया और राजस्व विभाग के मैदानी अमले राजस्व निरीक्षक और पटवारी को गुणवत्ता के साथ सही आंकलन करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सारंगढ़ उमेश कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर राणा विजय, तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।




