दसवीं सीबीएसई में मोना स्कूल सारंगढ़ के यश पटेल 97.2% के साथ प्रथम

“मोना स्कूल सारंगढ़ में शिक्षा का नया मानक, 21 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए”
सारंगढ़।मोना ग्रुप ऑफ एजूकेशन के फाउंडर एवं मोना मॉडर्न इंग्लिश मीडियम स्कूल, सारंगढ़ के प्रिंसिपल डॉ. रितेश केशरवानी के नेतृत्व में विद्यालय ने कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सत्र 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 99.27 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। यह परिणाम संस्था की सुव्यवस्थित शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का प्रमाण है।
*टॉपर्स ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव*- विद्यालय के मेधावी छात्र यश पटेल ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रितिका देवांगन ने 97 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान एवं अरमान रत्नाकर ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
*उत्कृष्ट परिणाम से चमका मोना स्कूल, 21 छात्रों ने 90% से अधिक अंक कर बढ़ाया मान* – इस वर्ष 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त 25 विद्यार्थियों ने 80–89.5%, 20 विद्यार्थियों ने 70–79.5% तथा 20 विद्यार्थियों ने 60–69.5% अंक प्राप्त किया। इस तरह उच्च प्रतिशत प्राप्त करने वाले 90% से अधिक 21 विद्यार्थी, 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 34 विद्यार्थी, 80% से अधिक अंक अर्जित करने वाले 46 विद्यार्थी, 75% से अधिक अंक अर्जित किए 58 विद्यार्थी, 70% से अधिक अंक अर्जित किए 66 विद्यार्थी और 60% से अधिक अंक कुल 86 विद्यार्थियों ने अर्जित किया और विद्यालय का कुल परिणाम 99.27% तक पहुंचा कर संस्था का मान बढ़ाया।
*विषयवार उत्कृष्ट उपलब्धि*- आईटी (IT) में 3 विद्यार्थियों ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी में 11 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए। हिंदी में 28 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए। गणित में 11 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए। विज्ञान में 13 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए। सामाजिक विज्ञान (SSC) में 24 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए। आईटी (IT) में कुल 37 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए। इस तरह सब्जेक्ट टॉपर्स के रूप में 9 विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।
जिसमें अंग्रेजी में 97 अंक के साथ अन्या केशरवानी एवं विभा खरे , हिंदी में 97 अंक के साथ अरमान, गणित में 96 अंक के साथ यश पटेल, विज्ञान में 97 अंक के साथ रितिका देवांगन, सामाजिक विज्ञान में 99 अंक के साथ यश पटेल, आईटी में 100 अंक के साथ यश पटेल, जहान्वी पटेल एवं यथार्थ मनहर सब्जेक्ट टॉपर रहे।
*विशेष शैक्षणिक रणनीति का प्रभाव*- फाउंडर एवं प्रिंसिपल डॉ. रितेश केशरवानी द्वारा बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए विशेष रणनीति अपनाई जाती है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों की तैयारी को विभिन्न चरणों में व्यवस्थित रूप से कराया जाता है। इसमें नियमित टेस्ट, विषयवार विश्लेषण, कमजोर बिंदुओं पर विशेष फोकस, व्यक्तिगत मार्गदर्शन तथा बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए निरंतर व्यक्तिगत रूप से बच्चे के साथ, पेरेंट्स- प्रिंसिपल मीटिंग का आयोजन शामिल है, जिससे विद्यार्थियों के प्रदर्शन में निरंतर सुधार सुनिश्चित होता है। वाइस प्रिंसिपल डॉ. तोषी गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाता है तथा निर्धारित रणनीतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। साथ ही विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करते हुए उनकी काउंसलिंग कर उन्हें सही दिशा प्रदान की जाती है।
फाउंडर द्वय डॉ. रितेश केशरवानी एवं डॉ तोषी गुप्ता ने इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के समर्पित एवं परिश्रमी शिक्षकगणों को भी बहुत बहुत बधाई दिया, जिनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, जिनके निरंतर मार्गदर्शन और अथक प्रयासों ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम दिलाने में अहम योगदान दिया। साथ ही सभी अभिभावकों को उनके बच्चों की इस उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।मोना स्कूल सारंगढ़ की यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन के साथ शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का प्रतिफल है।
शाला के 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस प्रकार हां, यश पटेल (97.2%), रितिका देवांगन (97%), अरमान रत्नाकर (96.2%), नवीन साहू (96%), आन्या केशरवानी (96%), राजवीर सिंह (94.4%), आशीष अग्रवाल (93.4%), चित्रांश पटेल (93.4%), जहान्वी पटेल (93.2%), प्रतिभा जयसवाल (93%), विभा खरे (92.2%), जय साहू (92%), पूर्वी पटेल (92%), यथार्थ मनहर (92%), आदित्य साहू (92%), कान्हा पटेल (91.2%), अंकित साहू (91.2%), संस्कार शुक्ला (91%), भावना सिंह राजपूत (91%), प्रज्ज्वल सिंह ठाकुर (90.4%), निहारिका नायक (90%)।




