धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद सारंगढ़ में कांग्रेसियों ने निकाली विजय मार्च

जय स्तंभ चौक से जनपद बाबा साहेब की प्रतिमा में पहुंच कैंडल जलाकर विजय मार्च का किया समापन
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के तत्वाधान में सारंगढ़ मुख्यालय में कांग्रेसियों ने विजय मार्च निकाला। आज जैसे ही दिल्ली में छात्रों के आंदोलन की मांग स्वरूप धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद कांग्रेसियों ने सारंगढ़ के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक में कैंडल जलाकर विजय मार्च निकाला, जयघोष के नारे लगे। यह विजय मार्च जय स्तंभ चौक मिलन चौक बीरपारा चौक तुर्की तालाब गार्डन होते हुए सारंगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचा, जहां डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा में कैंडल जलाकर विजय मार्च का समापन किया गया। कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी अमर रहे जय भीम और सत्यमेव जयते के नारे लगाए।

उक्त अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि घनश्याम मनहर ने कहा कि केंद्र सरकार में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा संघर्षरत छात्रों की जीत है। सूरज तिवारी एवं संजय दुबे ने कहा कि राहुल गांधी के आंदोलन का भय भाजपा सरकार पर साफ नजर आ रहा है। छात्र राजनीति के नेता गोल्डी नायक संगठन महामंत्री ने कहा कि जब-जब छात्रों ने बड़ा आंदोलन किया है तब तब सरकार की कुर्सी डगमगाई है। युवा कांग्रेस नेता शुभम वाजपेई व छात्र नेता अभिषेक शर्मा ने बताया कि छात्रों की मांग के आगे बड़ी से बड़ी सरकार नहीं टिकी है। रमेश खूंटे व अजय बंजारे ने उक्त संघर्ष को बड़ी जीत बताई तो पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार ने भाजपा सरकार को डरा हुआ बताया और कहा कि पूरे देश में उनकी थु थु हो रही है। जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज ने कहा छात्रों के सामने तुगलकी शासन को भी घुटने टेकने पड़ते हैं, भविष्य में सरकार ऐसा कायराना हरकत ना करें हमारे छात्र कल का भविष्य है। विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगडे ने छात्रों के संघर्षों को नमन करते हुए कहा की दिल्ली में छात्रों के साथ जो बर्बरता हुई उनके लंबे दिनों के संघर्ष में भाजपा की सरकार को झुकाया है, आज उनके मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा है यह छोटी-मोटी बात नहीं है। छात्र कल का भविष्य है।
अंतिम में शहर/ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामनाथ सिदार व राकेश पटेल ने आगंतुक कांग्रेस जनों जन प्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं छात्रों और मीडिया के साथियों का विजय मार्च में शामिल होने हेतु आभार प्रदर्शित किया।
उक्त अवसर पर कांग्रेस नेता गनपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि,अजय बंजारे नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि,पवन अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, राधे जायसवाल जिला महामंत्री, ध्वजाराम पटेल, अजीत राम पटेल, तुलसी विजय बसंत पूर्व डीडीसी, सरिता गोपाल पार्षद, कमला निराला पार्षद, लता जाटवर, शशि कोमल पटेल बीडीसी, नागेश्वर महंत, मितेंद्र यादव, शाहजहां खान, राकेश तिवारी, कमल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष गण अश्विनी चंद्र, राजू यादव, रमेश खूंटे, मुन्ना पटेल, कुशल साहू, जीतू चंद्रा, बीडीसी गण मुकेश साहू, प्रणव वारे, सतीश अजय, हरीश चंद्रा, विनोद जाटवर, राम कुमार श्रीवास, हेमंत चंद्र, रामदास खुराना, किशोर निराला, शंकर चंद्रा, राजकमल अग्रवाल, विजेंद्र पटनायक, राकेश जाटवर, दुर्गेश पटेल, रामसिंह ठाकुर, रामेश्वर चंद्रा, अंकित पटेल, विकास मालाकार, योगेश मनहर, धनेश भारद्वाज, विशाल आनंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




