नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक से जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

सारंगढ़ न्यूज़/
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा से जिला अधिवक्ता संघ, सारंगढ़ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। संघ के अध्यक्ष विजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर उनका पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर स्वागत किया तथा नए जिले में पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएँ दीं।
कानून-व्यवस्था और आपसी समन्वय पर हुई चर्चा – मुलाकात के दौरान अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिले में
कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक कार्यों की स्थिति, अधिवक्ताओं और आम जनता से जुड़े विभिन्न विभागीय विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने न्यायालय एवं पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अधिवक्ताओं की समय-समय पर सामने आने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण का अनुरोध किया।
एसपी सुनील शर्मा का आश्वासन – पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने संघ की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सभी मुद्दों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा “पुलिस प्रशासन आमजन एवं अधिवक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के कई प्रमुख पदाधिकारी
विजय कुमार तिवारी (अध्यक्ष), दीपक तिवारी (प्रवक्ता), कुलदीप राज पटेल (सचिव) वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र नाथ नंदे, आशीष मिश्रा, संजू दीवान, भरत तांड्य, राकेश शुक्ला, सहस किशोर, अश्वनी चंद्रा एवं भोगेंद्र मनहर आदि शामिल रहे।




