सारंगढ़ बिलाईगढ़
बड़ी खबर आखिरकार बिलाईगढ़ सीएमओ का मारवाही तबादला

बिलाईगढ़।बिलाईगढ़ नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सुशील चौधरी के खिलाफ व्यापारियों द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन का असर आखिरकार देखने को मिला। लंबे समय से विभिन्न मांगों और कार्यशैली को लेकर नाराज व्यापारियों ने आंदोलन छेड़ा था। अब शासन ने सीएमओ सुशील चौधरी का स्थानांतरण मरवाही कर दिया है। तबादले की खबर सामने आते ही व्यापारियों में संतोष का माहौल है और इसे उनके आंदोलन की बड़ी सफलता माना जा रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से तबादले के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसे व्यापारियों के आंदोलन की जीत के रूप में देखा जा रहा है।





