छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी को लेकर सारंगढ़ में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

धरना स्थल में वक्ताओं ने भाजपा सरकार को घेरा,

सारंगढ़ न्यूज़/ अयोध्या राम मंदिर में चंदे और चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ सहित विभिन्न जिलों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के खिलाफ जमकर धरना-प्रदर्शन किया और अपना आक्रोश जताया। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बच के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के मार्गदर्शन में जिले के सभी ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन किए गए।

कांग्रेस का सीधा आरोप है कि राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े पैमाने पर वित्तीय हेराफेरी हुई है, जिसकी निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। इस मुद्दे की गूंज छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी सुनाई दी, जहाँ विपक्ष के भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

मंच से भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार – धरना प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को पूर्व विधायक श्रीमती पद्मा मनहर, वरिष्ठ कांग्रेसी व प्रदेश प्रतिनिधि सूरज तिवारी, जिला संगठन महामंत्री गोल्डी नायक और जनपद सभापति विजय विक्की पटेल, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती कोमल शशि पटेल ने व ब्लॉक अध्यक्ष किसान नेता राकेश पटेल ने उद्बोधित किया।

वक्ताओं ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट तौर पर कहा “राम मंदिर चंदा चोरी के इतने बड़े मामले पर भाजपा पूरी तरह चुप्पी साधे बैठी है। भाजपा का काम सिर्फ भगवान राम के नाम पर राजनीति करना है। अगर वे सच्चे रामभक्त हैं, तो अब तक इस हेराफेरी में शामिल चोरों पर बड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की गई?”वक्ताओं ने कहा कि जनता समझ ले चंदा चोर ही चौकीदार है। वक्ताओं ने स्थानीय मुद्दों को लेते हुए भी भाजपा के राज्य सरकार को घेरा और उनके कड़ी निंदा की। सोशल मीडिया और मीडिया में भाजपा नेताओं की चंदा चोरी में चुप्पी उनकी सड़ी हुई मानसिकता को बयां करती है।

प्रदर्शन में इन प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामय उपस्थिति: इस विशाल धरने और विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे वरिष्ठ व संगठन पदाधिकारी पूर्व विधायक पदम मनहर, प्रदेश प्रतिनिधि सूरज तिवारी, घनश्याम मनहर, संजय दुबे (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), गोल्डी नायक (जिला संगठन महामंत्री), नंदकिशोर गोयल (जिला कोषाध्यक्ष), पवन अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, राधे जायसवाल (जिला महामंत्री), महिला कांग्रेस नेतृत्व:- सरिता गोपाल (जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस), कोमल शशी पटेल (महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष), विभिन्न विंग के अध्यक्ष:- मितेंद्र यादव (पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष), नागेश्वर महंत (पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष), राकेश पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष), रामनाथ सिदार (शहर अध्यक्ष), राजू यादव (मंडल अध्यक्ष शहर), कुशल साहू (मंडल अध्यक्ष केडार), सागर नेताम (मंडल अध्यक्ष गुडेली), जनप्रतिनिधि गण:- अजय बंजारे (नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि), विजय विक्की पटेल (जनपद सभापति), शशी पटेल, किशोर निराला (पार्षद प्रतिनिधि), लक्ष्मण मालाकार (पार्षद प्रतिनिधि), शंकर चंद्रा (पार्षद प्रतिनिधि)।
प्रमुख सदस्य व कार्यकर्ता:- गोपाल केड़िया, कमल अग्रवाल, विजेंद्र गुड्डू यादव, जगदीश अजगल्ले, सम्मे लाल बंजारे, रामसिंह ठाकुर, शाहजहां बेग, रामेश्वर चंद्रा, विकास मालाकार, गोल्डी खान, खिलन सोरेन, हेमंत मनहर, धीरज, जांगड़े, दादूलाल साहू, घनश्याम मानिकपुरी, भगवानों पटेल, राजेश सिदार सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button