छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जिले के नवपदस्थ पुलिस कप्तान एवं सीईओ जिला पंचायत से की सौजन्य भेंट

पत्रकारों ने पुलिस कप्तान सुनील शर्मा एवं ऋषिकेश तिवारी सीईओ को प्रादेशिक दूरभाषिका की भेंट

जिले की कानून व्यवस्था और आम जनता के बीच पुलिसिंग का माध्यम है पत्रकार – सुनील शर्मा एसपी

जनपद के बाद अब जिला पंचायत में आप सभी पुराने पत्रकार साथियों का स्वागत – ऋषिकेश तिवारी सीईओ

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जिलाध्यक्ष की अगुवाई में जिले के नवपदस्थ पुलिस कप्तान (SP) सुनील शर्मा और जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान पत्रकारों ने दोनों अधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया और संघ की ‘प्रादेशिक दूरभाषिका’ (डायरेक्टरी) भेंट की। इस डायरेक्टरी में प्रदेश भर के मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों सहित छत्तीसगढ़ के सभी ब्लॉक व जिला पदाधिकारियों के फोन नंबर दर्ज हैं।

पत्रकार, पुलिस और आम जनता के बीच का सेतु हैं :- एसपी सुनील शर्मा ने
पत्रकारों के साथ परिचयात्मक बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने कहा, “जिले की कानून व्यवस्था और आम जनता के बीच पुलिसिंग का एक बड़ा माध्यम पत्रकार हैं।” उन्होंने नवगठित जिले में सुरक्षा, सुगम आवागमन और इसे अपराध मुक्त करने की दिशा में विशेष पहल करने की बात कही। एसपी ने मीडिया साथियों से अपील की कि वे जनता और पुलिस के बीच एक मजबूत सेतु की तरह कार्य करें।

ग्रामीण विकास और योजनाओं को जमीन पर उतारने में सहयोग करें :- सीईओ ऋषिकेश तिवारी
इसके बाद संघ के पदाधिकारी जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और नवपदस्थ सीईओ ऋषिकेश तिवारी का अभिवादन किया। पत्रकारों का अभिवादन करते हुए सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने कहा, “जनपद के बाद अब जिला पंचायत कार्यालय में आप सभी पुराने पत्रकार साथियों का स्वागत है।” उन्होंने ग्रामीण विकास को गति देने और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पात्र हितग्राहियों तक सीधे पहुंचाने की बात कही। उन्होंने उम्मीद जताई कि पत्रकार साथी इस विकास कार्य में अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करेंगे।

मुलाकात के दौरान ये रहे उपस्थित – इस सौजन्य भेंट और स्थानीय विषयों पर चर्चा के दौरान अब्बास अली सैफी (प्रदेश उपाध्यक्ष), गोल्डी नायक (जिलाध्यक्ष), गोपेश रंजन द्विवेदी (ब्लॉक अध्यक्ष)
राजमणि केसरवानी, केजार अली, भारत भूषण साहू, राजा खान, सुभाष जायसवाल, राजेंद्र साहू और शालिक राम साहू तथा पत्रकार साथी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button