सारंगढ़ बिलाईगढ़

सरसींवा पुलिस द्वारा शराब कोचीयों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

▪ 02 अलग अलग मामलो में 01- 01 शराब कोचिया को सरसींवा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
▪ आरोपीयों से कुल 15 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में,थाना प्रभारी सरसींवा सुश्री वीणा यादव के कुशल नेतृत्व में थाना सरसीवा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले शराब कोचिया पर कार्यवाही कर,दिनांक 19.08.26 को मुखबिर सूचना पर ग्राम धौराभांठा में रेड कार्यवाही कर अवैध हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब, बिक्री करने हेतु रखे रंगे हाथ पकडा गया, 01. आरोपिया- सुनीता जाटवर पति स्वर्गीय सत्यपाल जटवार उम्र 31 वर्ष साकिन धौराभांठा थाना सरसीवां जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कीमती 1400 रूपये । 02. आरोपियां- उषा बाई जाटवर पति स्व. उमाशंकर जाटवर उम्र 40 वर्ष साकिन धौंराभाठा थाना सरसीवां जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से 08 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कीमती 1600 रूपये। को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपीगण के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सुश्री वीणा यादव, प्र.उनि धुपेश्वरी सिन्हा, सउनि नावा गौटिया, प्र.आर. सुरेश तारम, प्र.आर. खेमसागर साव, म.प्र.आर. नीलम रत्नाकर, समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button