IG Sanjeev Shukla की समीक्षा बैठक: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सुदृढ़ पुलिसिंग पर जोर

बिलासपुर रेंज IG ने पुलिसिंग को बनाया और अधिक प्रभावी व जनहितकारी
IG ने समीक्षा बैठक में दिए स्पष्ट निर्देश
11 जून 2025 को बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सारंगढ़ के सभागार में एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
28 बिंदुओं पर चर्चा, पुलिसिंग को बताया जनसेवा का आधार
बैठक में एसपी श्री आंजनेय वार्ष्णेय, समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी, साइबर सेल प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
IG ने 28 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन समीक्षा करते हुए बेसिक पुलिसिंग, कानून व्यवस्था, नवीन विधिक प्रावधानों, और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर ज़ोर दिया।
साइबर अपराध बना सबसे बड़ी चुनौती, थानों में भी हो कार्रवाई
IG शुक्ला ने साइबर अपराध को वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती करार देते हुए कहा कि सिर्फ साइबर सेल ही नहीं, बल्कि हर थाना स्तर पर साइबर प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाए।
थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अधीनस्थ स्टाफ को साइबर मामलों में दक्ष बनाएं, ताकि अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सके।
साथ ही, आम जनता को भी निरंतर जागरूक करने का अभियान जारी रखने को कहा गया।
संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग पर बल
बैठक में IG ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील, जवाबदेह एवं सक्रिय पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा तभी कायम रहेगा जब पुलिस तत्पर, पारदर्शी और जनसेवा के लिए समर्पित रहे।
नोहर मंडावी को मिली पदोन्नति की शुभकामनाएं
इस अवसर पर हाल ही में निरीक्षक से डीएसपी पद पर पदोन्नत हुए नोहर मंडावी को IG संजीव शुक्ला द्वारा कंधे पर सितारा लगाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई।