सरिया पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

सरिया।पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी सुश्री संतोषी ग्रेस के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सरिया पुलिस के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
विवरण इस प्रकार है कि अप0क्रं0 59/2026 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक-22.03.2026 को मुखबिर से अवैध शराब बिक्री करने की सूचना पर घटना स्थल ग्राम मारोदरहा आरोपी के घर आंगन में हमराह स्टाफ एवं गवाहन के जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जिसमे एक व्यक्ति से आँगन में छिपाकर रखे सफेद प्लास्टिक थैला में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुआ। उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम विजय बरिहा पिता सेत कुमार उम्र 34 वर्ष सा. मारोदरहा,थाना सरिया*जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ निवासी होना बताया। आरोपी के कब्जे से बरामद 20 लीटर कच्ची महुआ शराब को हमराह स्टाफ एवं गवाहान के जप्त किया जाकर आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव प्रधान आर. मोहन गुप्ता , आरक्षक-विमल जांगड़े, दिलीप स्नेही, दिगंबर,खेमलाल एवं समस्त थाना स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।




