सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी डीईओ जे आर डहरिया निलंबित

वित्तीय अनियमितता का आरोप नए डीईओ लक्ष्मी नारायण पटेल होगे

लक्ष्मी नारायण पटेल ने संभाला पदभार

रायपुर न्यूज/ छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जोईधा राम डहरिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग, नवा रायपुर द्वारा यह आदेश 3 सितंबर 2026 को जारी किया गया।

डहरिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बसना जिला महासमुंद के पद पर पदस्थ थे, उस दौरान शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के विद्युत देयकों की राशि में गड़बड़ी एवं गबन कर शासन को वित्तीय नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

डहरिया ने अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता बरती और गंभीर अनुशासनहीनता की। प्रथम दृष्टया उनका कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत कदाचार माना गया है।

इसी आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा), रायपुर निर्धारित किया गया है। वहीं उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

लक्ष्मी नारायण पटेल होंगे नए डीईओ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में खरसिया के बीईओ लक्ष्मी नारायण पटेल को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार मिला है, जिन्होंने आज सारंगढ़ जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button