छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
होटल व्यावसायिक संघ पर मंडराया खतरा,होटल व्यवसायी संघ ने किया कलेक्टर से कमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग

सारंगढ़ न्यूज़/ खाडी युद्ध के मद्देनजर गैस की खबरें लगातार आ रहीं हैं हालांकि प्रशासन द्वारा लगातार यह दावा किया जा रहा है कि गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है पर आज नगर के सभी प्रमुख होटल व्यवसायियों ने कलेक्टर को कमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं होने से व्यवसाय बंद होने की स्थिति निर्मित होने की बात बताते हुए शीघ्र सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग। शहर के प्रतिष्ठित पंजाबी चूल्हा जायका रेस्टोरेंट ठाकुर बिरयानी राजेंद्र होटल नीलम होटल चटकारा सूरज होटल भवानी रेस्टोरेंट अभिनंदन होटल लाला होटल दिलखुश भोजनालय आदि ने मांग रखी है।




