कांग्रेसियों ने किया बिजली विभाग का घेराव, तोड़े बैरिकेट्स, सीएम का किया पुतला दहन….बिजली दरों में बढ़ोतरी जनता के साथ छलावा – कांग्रेस

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय सारंगढ़ में बिजली कटौती और बढ़े हुए बिलों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े और वरिष्ठ कांग्रेसियों के अगुवाई में कांग्रेसीओ ने विद्युत कार्यालय पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया। विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव करते हुए कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की निरंतर विद्युत दरों में बढ़ोतरी आम उपभोक्ताओं के यहां अनाप-शनाप बिल पहुंचाना और स्मार्ट मीटर को हटाए जाने जैसे विषयों को लेकर सारंगढ़ के बाबाकुटी विद्युत कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ।
क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज की समस्या और आसमान छूते बिजली बिलों के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
पुलिस से हुई तीखी झड़प –
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक प्रदेश सरकार और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने बिजली ऑफिस की ओर कूच किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कार्यालय से कुछ दूरी पर मजबूत बैरिकेडिंग कर रखी थी और भारी पुलिस बल तैनात था। जैसे ही रैली वहाँ पहुँची, कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी हुई और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स को तोड़ दिया।
जनता त्रस्त, सरकार मस्त :- कांग्रेस बैरिकेड्स पार कर बिजली कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुँचे कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में ग्रामीण और शहरी इलाके अघोषित बिजली कटौती से जूझ रहे हैं। अघोषित कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई और किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी ओर जनता को भारी-भरकम बिजली बिल थमाए जा रहे हैं। सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बने बैठे हैं। स्मार्ट मीटर की आड़ में उपभोक्ताओं से ज्यादा रीडिंग और ज्यादा पैसे वसूल किया जा रहे हैं। कांग्रेसियों का हम बैरिकेट्स तोड़कर मुख्यमंत्री कम सहाय का पुतला दहन किया।
विद्युत अधिकारी को सौंपा ज्ञापन –
उग्र प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालन अभियंता (EE) को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि आगामी दिनों के भीतर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ और बढ़े हुए बिलों को वापस नहीं लिया गया, तो कांग्रेस पूरे जिले में चक्का जाम करेगी और इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन खड़ा करेगी।
इस प्रदर्शन में विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे, पुरुषोत्तम साहू पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सूरज तिवारी, घनश्याम मनहर, अरुण मालाकार पूर्व जिलाध्यक्ष संजय दुबे पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, पवन अग्रवाल, चंद्र कु नेताम, उमेश केसरवानी जिला उपाध्यक्ष, विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, ध्वजाराम पटेल, सुभाष पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष गण रामनाथ सिदार, राकेश पटेल, सतीश श्रीवास, उग्रसेन साहू, भीष्म साहू, लखेश्वर देवांगन, मंजूलता आनंद, सरिता गोपाल, शशि कोमल पटेल, महामंत्री गण राधे जायसवाल, रवींद्र नंदे, विष्णु चंद्रा, डॉ गोपाल प्रसाद बाघे, नीतीश बंजारे, मनोहर नायक, अजय बंजारे, मितेंद्र यादव, रामकुमार साहू, कमल यादव, बंटी साहू, शंकर चौहान, लोचन पटेल, राकेश जाटवार, रमेश खूंटे, अश्वनी चंद्रा, राजू यादव, जितेंद्र पुराईन, रोहित महिलाने, विजय विक्की पटेल सभापति, शुभम वाजपेई युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, अभिषेक शर्मा छात्र संगठन जिलाध्यक्ष, रामेश्वर चंद्रा, धनेश भारद्वाज, रामकुमार साहू, आकाश पांडेय, हेमंत चंद्रा, शाहजहाँ खान, राजेंद्र वारे यूका विस अध्यक्ष, मयंक पटेल, अंकित पटेल विस अध्यक्ष nsui, योगेश सोनवानी, सागर दीवान, तारकेश्वर तांडेल, गोलू ठाकुर, कमलेश जायसवाल, पिंटू जाटवर, विकास मालाकार, अजीत मिश्रा, विशाल आनंद, राहुल बंजारे, रूपेंद्र दास, दुर्गेश पटेल, धना निषाद, गोपाल पटेल, अमित ठाकुर, सम्पत यादव, कृष्णा आदित्य, प्रिस यादव, आता यादव, आयु श्रीवास, स्थानीय जनप्रतिनिधि और सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




