सारंगढ़ बिलाईगढ़

कांग्रेस नपा चुनाव पर्यवेक्षक विधायक चातुरी नंद ने वार्ड नं 10 3 1 में की बैठक

प्रत्याशियों वार्ड वासियों और बूथ कार्यकर्ताओं से हुई रूबरू, की चर्चा

विधायक उत्तरी जांगड़े, गोल्डी नायक, अरुण मालाकार, सूरज तिवारी राधे जायसवाल ने बैठक को किया संबोधित

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की पर्यवेक्षक श्रीमती चतुरी नंद विधायक सरायपाली ने नगर के वार्ड क्रमांक 10 खैराहा, वार्ड क्रमांक 1 कुटेला और वार्ड क्रमांक 3 टेंगनापाली में वार्ड वासियों प्रत्याशियों और बुथ कार्यकर्ताओं के साथ सघन बैठक की। बैठक के दरमियान उन्होंने निजी तौर पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उनसे चुनाव को लेकर रायसुमारी की।

बैठक में क्षेत्रीय विधायक उत्तरी जांगड़े, प्रदेश प्रतिनिधि सूरज तिवारी घनश्याम मनहर अरुण मालाकार पूर्व जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक जिला संगठन महामंत्री
सखाराम मल्होत्रा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनाथ सिदार शहर कांग्रेस अध्यक्ष मंजूलता आनंद महिला सेवादल प्रदेश अध्यक्ष, सरिता मल्होत्रा प्रदेश सचिव, अजय बंजारे नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि, कमला किशोर निराला, मितेंद्र यादव, इशरत खान, अशोक अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही।

सर्वप्रथम वार्ड नंबर 10 में बैठक के दरमियान पर्यवेक्षक चातुरी नंद विधायक सरायपाली, उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़, अरुण मालाकार, सूरज तिवारी, गोल्डी नायक, रामनाथ सिदार ने मंच को संबोधित किया। मतदाताओं से अपील की और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी के लिए कमर कसने की बात कही। उक्त अवसर पर रामेश्वर चंद्र राजकमल अग्रवाल धनेश भारद्वाज अज्जू खान गोलू विशेष रूप से शामिल रहे।

वार्ड नंबर 1 कुटेला में पर्यवेक्षक चातुरी नंद ने सभा को संबोधित करते हुए महतारी वंदन बिजली बिल की बढ़ोतरी चूना पत्थर खदान पेट्रोल डीजल रसोई गैस की बढ़ती दरें और राशन की कटौती का हवाला देते हुए भाजपा सरकार को आडे हाथों लिया। उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष अश्वनी चंद्र, कमल निराला पार्षद, नरेंद्र यादव, मितेंद्र यादव, नागेश्वर महंत, पीतांबर यादव, अरुण यादव, किशोर, कमल यादव, धनसाय, नीरज यादव, नवीन यादव, किशोर निराला, राकेश जाटवर बतौर दावेदार संतोषी चौहान, होमेश्वरी बंजारे, अजगल्ले जी, मंगली निराला शामिल रहे। अश्विनी चंद्र व कमल यादव ने कार्यक्रम के समापन के साथ आगंतुक जनों का आभार प्रदर्शन किया तत्पश्चात कांग्रेस का काफिला वार्ड नंबर 3 टेगनापाली पहुंचा जहां पर्यवेक्षक एवं विधायक ने कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर सभा को संबोधित किया। उक्त अवसर पर राधे जायसवाल शम्मे बंजारे, तुला सोनवानी, चांदराम जांगड़े, पीतांबर देवांगन, त्रिलोचन सोनवानी वार्ड वासी और महिलाएं विशेष रूप से शामिल रहे। राधे जायसवाल ने आगंतुक अतिथियों और वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब हो की पर्यवेक्षक चातुरी नंद अपनी टीम के साथ सारंगढ़ नगर पालिका के 15 वार्डो का निरंतर दौरा कर वार्डों में ही बैठक आहुत कर मतदाताओं के अलावा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से गंभीर चर्चा परिचर्चा कर रही है।
कांग्रेस के पक्ष में मतदाताओं का रुझान कार्यकर्ताओं में एकजुटता का माहौल साफ नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button