ChhattisgarhSarangarh

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने गंगाराम साहू के निधन पर शोक संतृप्त परिवार को दी सांत्वना

सारंगढ़ न्यूज़/ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने अपने निज सहायक श्री नीरज साहू के पूज्य पिताश्री गंगाराम साहू के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान श्री गंगाराम साहू का निधन अत्यंत दुःखद है। परिवार के मुखिया का साया उठ जाना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। इस दुखद घड़ी में वे श्री नीरज साहू एवं उनके समस्त परिवार के साथ खड़े हैं और उनकी पीड़ा में सहभागी हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button